तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस से न्याय नहीं मिला तो उठाए हथियार
आरोपी आनंद ने बताया कि न्याय की आस में कई माह तक पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटते रहे, लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिला। उसके बेटे गौरव की हत्या में उन्होंने सतपाल उर्फ नीटू, ऋषि, निशांत, पारूल निवासी धनौरा सिल्वरनगर को नामजद किया, लेकिन पुलिस ने सतपाल, ऋषि और निशांत के नाम निकाल दिए। पुलिस ने पारुल, उसके दोस्त रोबिन निवासी करनावाल जनपद मेरठ, फुफेरे भाई अनुज निवासी पानीपत हरियाणा को जेल भेजा। मृतक सतपाल उन्हें मारने की धमकी देता था। उनके पास हथियार उठाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था। आरोपियों ने यह भी कहा कि मोहन देवी खुद ही हत्या के बाद थाने पहुंची थी।