उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार को चलती बस में एक खौफनाक वारदात हो गई। वारदात से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ यात्री दहशत में बस से कूद गए। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन
2 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मोरना से मुजफ्फरनगर आ रही निजी बस में सवार सदर बाजार निवासी वृद्ध राधेश्याम मित्तल (65) की माथे से तमंचा सटाकर गोली मार कर हत्या दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बस से कूदकर फरार हो गए।
विज्ञापन
3 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शहर के सदर बाजार निवासी राधेश्याम मित्तल मूल रूप से मोरना के निवासी थे। मोरना में उनकी दुकानें और संपत्ति हैं, जो उन्होंने किराए पर दी हुई हैं।
4 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गुरुवार सुबह राधेश्याम मित्तल किराया वसूलने मोरना गए थे। वहां से वह दोपहर 2.30 बजे मुजफ्फरनगर आने के लिए निजी बस में सवार हुए। दोपहर 3.00 बजे जैसे ही बस गांव जट मुझेड़ा पहुंची, दो युवक बस में चढ़े और चौथे नंबर की सीट पर बैठे राधेश्याम के माथे से तमंचा सटाकर गोली मार दी।
इंस्पेक्टर बस चालक-परिचालक को अपने साथ लेकर घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि शाम तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं आई है। घटना की जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें