फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिताली राज बनने की राह पर मेरठ की बेटियां, क्रिकेट के पटल पर मचाएंगी धूम, तस्वीरें

Wed, 19 Dec 2018 04:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मैच खेलती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
बेटियां अगर जिद पर हो तो फिर आसमान भी छोटा दिखाई देता है। दंगल हो या निशानेबाजी, पढ़ाई के साथ-साथ जिले की बेटियों ने विभिन्न खेलों में खुद को साबित किया है। परिजन अब खेलों में भी बेटियों का भविष्य देख रहे हैं। बच्चा पार्क समीप राजकीय इंटर कॉलेज में 40 बेटियां क्रिकेट का हुनर सीख रहीं हैं। जिसमें से कई बेटियां नेशनल स्तर पर खेल चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 7
मैच खेलती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
दो साल से राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर पुरानी मोहनपुरी निवासी क्रिकेट कोच नरेंद्र कुमार एकेडमी चला रहे हैं। संसाधनों के अभाव के बावजूद एकेडमी में बेटियों की संख्या में कोई कमी नहीं आई। कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि मैदान पर सुविधाएं तो कम हैं। लेकिन बेटियों का क्रिकेट के प्रति जुनून सुविधाओं को दरकिनार कर देता है। 

वह बेटियों को क्रिकेट का हुनर सिखा रहे हैं। बेटियों को भी जीवन में रोजगार और खुद को नए आयामों पर पहुंचने की इच्छा होती है। बेटियों के लिए महिला आईपीएल शुरू हो तो भारतीय टीम में नहीं जाने वाली खिलाड़ियों के पास अपनी काबलियत दिखाने का मौका होगा। खास बात है जीआईसी मैदान पर कंकरखेड़ा, रोहटा रोड सहित अधिकतर बेटियां साइकिल से मैदान में आती हैं। मैदान से दस खिलाड़ी गोवा सहित कई प्रदेशों में राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग कर चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मैच खेलती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम में स्थान बनाना है सपना
रोहटा रोड निवासी दाएं हाथ की बल्लेबाज 16 वर्षीय अंजलि सैनी प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल चुकी हैं। वो भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को पसंद करती हैं। उनका सपना है वो भी भारतीय टीम में जाकर परिवार और मेरठ का नाम रोशन करें। आईपीएल की तरह महिला आईपीएल शुरू होना चाहिए।

4 of 7
मैच खेलती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
बुमराह को मानती हैं आदर्श
रेलवे रोड निवासी 15 वर्षीय भूमिकांत दाएं हाथ की शानदार गेंदबाज है। बुमराह और भुवनेश्वर को अपना आदर्श मानती हैं। भूमिकांत भी नेशनल स्तर पर क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। दोबारा भी उसका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हो चुका है। कहा कि महिला आईपीएल शुरू होने से खिलाड़ियों को रोजगार के साथ एक नई पहचान मिलेगी। 

महिला आईपीएल भी होना चाहिए
मोहकमपुर निवासी 18 वर्षीय अंजलि दाएं हाथ की बल्लेबाज है। वो बीकॉम कर रही हैं। विराट कोहली की जबरदस्त फैन है। वो दो बार राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल चुकी है। उनका मानना है कि महिला खिलाड़ियों के लिए भी आईपीएल होना चाहिए। जिससे देश से प्रतिभा निकलेगी।
विज्ञापन

5 of 7
मैच खेलती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
बेटियों को भी मिलेगा मौका
कंकरखेड़ा निवासी 26 वर्षीय आंचल चौधरी एक निजी स्कूल में खेल प्रशिक्षक भी हैं। दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं, स्कूल के बाद वो जीआईसी के मैदान पर क्रिकेट अभ्यास करती हैं। वो गोवा सहित दो बार राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महिला आईपीएल शुरू हो तो बेटियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। 

आईपीएल से मिलेगी नई राह
रेलवे रोड़ निवासी 19 वर्षीय शिवानी आलराउंडर है। वो लगातार बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वो भारतीय महिला टीम की हरमनप्रीत कौर व हार्दिक पांड्या को अपना आदर्श मानती है। उन्होंने कहा कि पुरूष आईपीएल ने युवाओं को अच्छा ट्रैक दिया है। ऐसे में महिला आईपीएल हो तो नई राह मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 7
मैच खेलती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
पूरा देश देखना चाहता है क्रिकेट
भोला रोड निवासी 16 वर्षीय खुशी शर्मा तेज गेंदबाज है। वो भारतीय टीम के गेंदबाज भुवनेश्वर से प्रेरित हैं। वो महिला टीम इंडिया में जाकर परिवार का नाम रोशन करना चाहती हैं। खुशी ने कहा आईपीएल के दौरान पूरे देश में क्रिकेट का माहौल होता है। ऐसे ही अगर बेटियों के लिये आईपीएल शुरू हो जाए तो अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मैच खेलती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
विकेट कीपर बनना चाहती हैं शगुन
टीपीनगर निवासी 15 वर्षीय शगुन विकेट कीपर व बल्लेबाज है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानती हैं। महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरित होकर उन्होंने विकेट कीपर बनने का निर्णय लिया। 

कोच नरेंद्र कुमार ने बताया बेटियों के जज्बे को देखते हुए वो क्रिकेट की कोचिंग दे रहे हैं। जिले में बेटियों को भी क्रिकेट में आगे बढ़ने का मौका मिले। शहर में बेटियों के लिये अलग से एकेडमी होनी जरूरी है। जिससे बेटियों को अलग से क्रिकेट के अच्छे संसाधनों के साथ कोचिंग मिल सके।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें