दीपिका कुमारी भारत की दिग्गज तीरंदाज हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। वह अभी अपने साथी अतानु दास के साथ सगाई करने के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। 13 जून 1994 को दीपिका का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता शिवनारायण महतो आॅटो रिक्शा चालक जबकि मां गीता महतो नर्स हैं। दीपिका के परिवार में कोई खिलाड़ी नहीं था।