shadi
- फोटो : amar ujala
जिले के चरथावल थाना क्षेत्र की प्रीति पुत्री जनेश्वर निवासी ज्ञानामाज़रा और बुढ़ाना कोतवाली के गांव बिटावदा निवासी रवि कुमार पुत्र कृष्णपाल के बीच वर्षों से प्रेम.प्रसंग चल रहा था। दोनों पंजाब के एक भट्ठे पर ईट पथेर का कार्य करते थे।
दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की भनक पिता को लगी, तो उन्हें यह बात गवारा नहीं हुई। पिता एक हफ्ते पूर्व बेटी को जबरन पंजाब से गांव ले आया और उसका प्रेमी से मिलने पर पहरा लगा दिया। लेकिन प्यार को पाने को प्रीति रात दिन तड़पने लगी।