फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: निगम कार्यालय बना अखाड़ा, BJP कार्यकर्ताओं और SP-BSP पार्षदों में मारपीट

Sat, 30 Dec 2023 02:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
नगर निगम बोर्ड बैठक में बवाल - फोटो : Amar Ujala

मेरठ में शनिवार को घंटाघर स्थित कार्यालय में चल रही बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा एमएलसी से बदसलूकी पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और बसपा व सपा पार्षदों को दौड़ा लिया।  इस दौरान खूब मारपीट हुई।

विज्ञापन

2 of 6
नगर निगम बोर्ड बैठक में बवाल - फोटो : Amar Ujala
मेरठ में शनिवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हो गया। यहां भाजपा पाषर्द के अपना वकतव्य रखने के दौरान बसपा पार्षद ने भाजपा एमएलसी से बदसलूकी कर दी।। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बसपा और सपा पार्षदों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

3 of 6
नगर निगम बोर्ड बैठक में बवाल - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अुनसार शनिवार को घंटाघर स्थित टाउन हाॅल में नगर निगम की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान भाजपा पार्षद रेखा सिंह हाउस टैक्स को लेकर अपनी बात रख रही थीं। विपक्ष के एक पार्षद ने उनका विरोध कर दिया, जिस पर गहमा-गहमी हो गई। इसी बीच भाजपा के एमएलसी धमेंद्र भारद्वाज भी पहुंच गए।

 

4 of 6
नगर निगम बोर्ड बैठक में बवाल - फोटो : Amar Ujala
हंगामे की बीच बसपा पार्षद आशीष चौधरी ने एमएलसी धमेंद्र भारद्वाज से बदसलूकी कर दी। इस पर हंगामा और ज्यादा बढ़ गया। सपा पार्षद कीर्ति घोपला भी विरोध में आ गए। इसके बाद बात लात- घूंसों तक जा पहुंची।
विज्ञापन

5 of 6
नगर निगम बोर्ड बैठक में बवाल - फोटो : Amar Ujala
लड़ते-झगड़ते भाजपा कार्यकर्ता और सपा बसपा पार्षद बाहर तक आ गए। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशीष और कीर्ति घोपला को दौड़ा लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं हंगामे और मारपीट के बीच बोर्ड बैठक स्थगित करनी पड़ी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरधना विधायक अतुल प्रधान - फोटो : Amar Ujala
मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को जैसे तैसे शांत कराया। इसके बाद सपा व बसपा पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता देहलीगेट थाना पहुंच गए। सपा पार्षदों से मारपीट की सूचना पर पर सरधना विधायक अतुल प्रधान भी देहली गेट थाना पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें