फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: ...जो बचाने के जतन में जुटा था, उसे ही उठाकर ले गई मौत, पति का आखिरी दीदार भी नहीं कर सकी पत्नी

Wed, 06 May 2020 02:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मृतक का अंतिम संस्कार करती स्वास्थ्य विभाग की टीम, विलाप करती पत्नी - फोटो : amar ujala
मेरठ में सोमवार को कोरोना से तीस वर्षीय प्रवीण कुमार की मौत हो गई। प्रवीण संक्रमण से लोगों को बचाने की कोशिश में जुटा था। वह मास्क बनाता था ताकि लोग संक्रमण की चपेट में न आ पाएं और उसकी आजीविका भी चलती रहे। लेकिन प्रवीण खुद ही संक्रमण की चपेट में आ गया। इस बात का पता न तो उसे खुद ही चला और न ही उसके परिवार वालों को। अचानक मौत आई और उसे उठाकर ले गई :-


 
विज्ञापन

2 of 5
मृतक का अंतिम संस्कार करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : amar ujala
शिव शक्ति नगर, खता रोड ब्रह्मपुरी निवासी प्रवीण पहले प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसके भाई ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से वह घर पर ही मास्क बनाने का काम कर रहा था। 
उसके भाई ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में सही तरीके से इलाज नहीं दिया गया। परिजन इलाज के लिए चिल्लाते रहे लेकिन प्रवीण को वेंटिलेटर पर शिफ्ट नहीं किया गया।

तीन दिन पहले प्रवीण को सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद उसे रोहटा रोड के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे तीन दिन की दवा दी लेकिन उनसे आराम नहीं हुआ। इसके बाद मेडिकल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।  
विज्ञापन

3 of 5
विलाप करती प्रवीण की पत्नी व भाई - फोटो : amar ujala
आखरी बार भी पति को नहीं देख सकी पत्नी
महामारी ऐसी है कि आखिरी सफर में भी अपनों का साथ नहीं मिल रहा। प्रवीण की मौत के बाद कोरोना की पुष्टि होने पर शव भी सीधे सूरजकुंड श्मशान घाट ले जाया गया। ऐसे में प्रवीण की पत्नी आखिरी दीदार भी नहीं कर सकीं। वह दूर खड़ी रही दहाड़े मारकर रोती-बिलखती रही।

4 of 5
विलाप करती प्रवीण की पत्नी - फोटो : amar ujala
भाई बोला, हम सहमे हुए हैं
प्रवीण के भाई ने कहा कि अब हमारा भी टेस्ट है। कोरोना वायरस निकलता है तो भर्ती भी कराया जाना चाहिए। डर लग रहा है कि मेडिकल कॉलेज में कैसे भर्ती होंगे क्योंकि वहां इलाज में लापरवाही की जा रही है।
प्रवीण के परिवार में पत्नी के अलावा पांच भाई और बाकी सदस्य हैं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता का कहना है कि प्रवीण को बचाने की तमाम कोशिशें की गई लेकिन नाकाम रहे। लापरवाही के आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विलाप करती प्रवीण की पत्नी - फोटो : amar ujala
नए खतरे की तरफ इशारा कर रही है प्रवीण की मौत 
मेरठ में इससे पहले 7 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी मृतकों की उम्र 50 साल से ज्यादा थी और उन्हें हृदय किडनी और सांस लेने में भी परेशानी थी। प्रवीण की उम्र 30 साल थी। वह मेरठ में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों में सबसे कम उम्र का है।

कहा जा रहा है कि कम उम्र के लोगों के लिए कोरोनावायरस इतना खतरनाक नहीं है लेकिन प्रवीण की मौत ने इस आरोप पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं और एक नए खतरे की तरफ इशारा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें