फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराना है, बाहर नहीं जाना है, 'जनता कर्फ्यू' के लिए पश्चिमी यूपी में तैयारी पूरी, उत्तराखंड की सीमाएं की सील

Sat, 21 Mar 2020 06:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर रविवार को लगने वाले 'जनता कर्फ्यू' को ध्यान में रखते हुए रेल और रोडवेज बस सेवा सुबह छह से रात दस बजे तक पूर्णत: बंद रहेगा। रविवार को लगने वाले 'जनता कर्फ्यू' का असर शनिवार को ही दिखना शुरु हो गया था। शनिवार को भी मेरठ सहित आसपास के कई जिलों में सड़कों पर लोगों की संख्या बहुत कम दिखी। वहीं सहारनपुर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए उत्तराखंड की सीमाओं सील कर दिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
दुनिया भर में मौत बनकर मंडरा रहे नोवल कोरोना वायरस से सभी लोग भयभीत हैं। हर कोई इससे निजात पाने की कोशिश में लगा है। अभी तक इसकी कोई विशेष दवा नहीं बन पाई है। दुनिया भर के विशेषज्ञ इससे सभी को मुक्ति दिलाने को प्रयासरत हैं। लेकिन फिर भी इससे राहत मिलती नहीं दिख रही है। 
विज्ञापन

3 of 10
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मार्च को देश की जनता को संबोधित कर चुके हैं कि इससे बचने के लिए सभी लोग अपने घरों में ही रहें। यदि बहुत ज्यादा आवश्यकता न हो तो अपने घरों से बाहर न निकलें। विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग इसका खास ध्यान रखें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने 22 मार्च को देश में जनता कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। 

 

4 of 10
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के चलते उत्तराखंड सरकार की सीमाएं सील कर दी गई हैं। सहारनपुर से उत्तराखंड के विकासनगर जाने वाली यात्री बसों को बॉर्डर पर रोक कर वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 10
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
उधर बिजनौर डिपो के एआरएम वी.के. मौर्य के अनुसार सुबह छह से रात दस बजे तक रोडवेज बसों का संचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी लोग प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों को दिलाई गई शपथ का पालन करें।
विज्ञापन

6 of 10
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में व्यापार संघ के लोगों ने बेगम पुल पर मानव श्रंखला बनाकर लोगों से 'जनता कर्फ्यू' में सहयोग देने की अपील की। उधर इस कड़ी में सहयोग के लिए टैंपो चालक यूनियन व मोटर कार रिपेयरिंग यूनियन के लोगों ने पूर्ण रूप से अपने टैंपो व कारखाने बंद कर घरों में रहने की लोगों की अपील की है। 
विज्ञापन

7 of 10
meerut medical - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में आईएमए के चिकित्सकों ने ओपीडी बंद करने का फैसला लिया है। केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, वहीं आवश्यक रूप से मरीजों को अस्पताल में ही देखेंगे।
 

8 of 10
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
उधर, मेरठ पुलिस प्रशासन ने भी जनता कर्फ्यू को लेकर अपनी कमर कस ली है। आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस का निरीक्षण किया। जहां सभी विभाग की बारीकी से समीक्षा की गई, इस दौरान एसएसपी ऑफिस में खलबली मची रही। साथ ही जिले के अपराध को लेकर समीक्षा हुई, जिसमें विवेचना में कई खामियां भी मिली। 

 

9 of 10
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मेरठ में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को लेकर पुलिस की एक नई टीम गठित की गई है। इस टीम ने 20 पुलिसकर्मियों को लगाया गया। कोरोना से बचने के लिए स्पेशल ड्रेस और मास्क की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कोरोना को लेकर पुलिस की दो स्पेशल टीमें गठित की गईं है। एक टीम में एक दरोगा व नौ सिपाही हैं।
विज्ञापन

10 of 10
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम भी शहर की साफ सफाई और स्प्रे को लेकर कोई कोताही नहीं बरत रहा है। मेरठ के जिला कारागार के अंदर व बाहर ब्लीचिंग पाउडर के घोल का स्प्रे कराया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें