फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: 'जनता कर्फ्यू' एक दिन का, राशन खरीद रहे महीने भर का, आलू महंगा, टमाटर हुआ और लाल

Sat, 21 Mar 2020 05:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
जनता कर्फ्यू से पहले खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च के लिए जनता कर्फ्यू का एलान किया है। इसे देखते हुए शुक्रवार से ही बाजार में घर का जरूरी सामान खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पश्चिमी यूपी के मेरठ बागपत समेत कई जिलों में लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। वहीं जनता कर्फ्यू के दौरान पेट्रोल पंप बंद होने की एडवाजरी जारी होते ही लोग पेट्रोल डीजल लेने के लिए कतारों में खड़े नजर आए। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
जनता कर्फ्यू से पहले खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बागपत के शौकत मार्केट, गांधी बाजार, बड़ा बाजार, यमुना रोड बाजार और कोर्ट रोड स्थित दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। लोगों ने रसोई की जरूरत का सामान खरीदा। किराना दुकानदार अमित कुमार का कहना है कि शुक्रवार को ग्राहकों की संख्या दोगुनी हो गई है। बड़ौत और खेकड़ा में भी लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा। एक दिन के जनता कर्फ्यू के लिए लोगों ने महीनेभर की खरीदारी की।

 
विज्ञापन

3 of 8
जनता कर्फ्यू से पहले खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
इन सामानों की अधिक बिक्री
बागपत जिले के दुकानदार अमित अग्रवाल का कहना है कि दाल, चावल, रिफाइंड, तेल, घी, चीनी, सर्फ, पाउडर और मसाले समेत अन्य ऐसा सामान खरीदा जा रहा है, जिसकी घर में सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

4 of 8
जनता कर्फ्यू से पहले खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
कालाबाजारी तो सख्त कार्रवाई
जिले के एसडीएम रामनयन का कहना है कि कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से जरूरत के सामान की ही खरीदारी का आह्वान किया। माहौल पर प्रशासन की नजर है। अभी तक किसी ने ओवररेट की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

5 of 8
जनता कर्फ्यू से पहले खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
करेला हुआ कड़वा, भिंडी और टिंडे के दाम में उछाल
कोरोना वायरस को लेकर देशभर में सतर्कता बरती जा रही है। प्रधानमंत्री की ओर से जनता कर्फ्यू के एलान के बाद शुक्रवार को सब्जियों के दाम में उछाल आ गया। जहां करेला और कड़वा हो गया। वहीं, भिंडी और टिंडे के दाम में भी उछाल देखी गई। 
विज्ञापन

6 of 8
जनता कर्फ्यू से पहले खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
सब्जियों के दाम दस से 20 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। गुरुवार को बाजार में 60 रुपये प्रति किलो बिकने वाली भिंडी और टिंडे शुक्रवार को 80 रुपये किलो हो गई। करेला भी 65 रुपये से 80 पर पहुंच गया। सब्जियों के राजा आलू के तेवर भी चढ़ गए। इसके चलते 20 रुपये तक बिकने वाले आलू के भाव 24 रुपये पर पहुंच गए। इसके अलावा खीरा, प्याज, लौकी और गाजर के दाम भी बढ़ गए है। 

 
विज्ञापन

7 of 8
जनता कर्फ्यू से पहले खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
सब्जी विक्रेता मोनू का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते सब्जियों की आवक कम हो गई है, जिससे भाव बढ़ गए हैं। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को मंडी में सब्जी के दाम ज्यादा हो गए। 

सब्जी      कल      आज 
भिंडी        60        80
टिंडा        60        80
करेला       65        80
आलू        20        30 
खीरा        30        40
प्याज        30        40
शिमला मिर्च 50        60  
लोकी        30        40
गाजर        30        40
गोभी         20        30
नोट- सभी सब्जियों के दाम प्रति किलो के हिसाब से है। 
विज्ञापन

8 of 8
petrol pump - फोटो : अमर उजाला
जनता कर्फ्यू के दौरान पेट्रोल पंप बंद रहने की जानकारी लगते ही लोग अपने वाहनों के साथ पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। हालांकि कर लोग घरों में ही कैद रहेंगे लेकिन ये सोचकर कि कोई इमरजेंसी न हो इसके लिए लोग बाइक और गाड़ियों में पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें