फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: सील हुए हाॅटस्पाॅट में पुलिस का पहरा, छत व बाॅलकनी में खड़े होने पर भी मनाही, अधिकारियों ने लिया माहौल का जायजा

Fri, 10 Apr 2020 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
उत्तर प्रदेश में लाॅकडाउन - फोटो : amar ujala
मेरठ में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 11 इलाकों में सुपर लॉकडाउन लागू किया गया है। कोरोना हॉटस्पॉट माने गए इन इलाकों को बुधवार देर रात से ही सील करते हुए पुलिस का कड़ा पहरा रहा। गुरुवार को इन इलाकों में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्था का जायजा लिया।

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए गुरुवार सुबह ही पुलिस सुबह ही सड़कों पर उतर गई थी। शुक्रवार को हाॅटस्पाॅट इलाके सूर्यनगर में एसडीएम समेत कई आला अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं नगर निगम इन क्षेत्रों को प्रतिदिन सैनिटाइज कराने में जुटा है। उधर, सदर सब्जी मंडी, दालमंडी, नवीन मंडी, खैर नगर समेत कई बाजारों में पुलिस ने सख्ती बरती।
विज्ञापन

2 of 5
उत्तर प्रदेश में लाॅकडाउन - फोटो : amar ujala
वहीं, हॉटस्पॉट माने गए शास्त्रीनगर सेक्टर-13, हुमायूं नगर, जमना नगर, सूर्य नगर, हरनाम दास रोड सिविल लाइन, सराय बहलीम, सोहराब गेट के अलावा सरधना, मवाना, फलावदा और सरूरपुर में सुपर लॉकडाउन किया गया है।

इन सभी इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स लगा है, ताकि कोई भी इन इलाकों से बाहर न निकल सके और कोई बाहर का व्यक्ति इन इलाकों में प्रवेश न कर पाए।
विज्ञापन

3 of 5
उत्तर प्रदेश में लाॅकडाउन - फोटो : amar ujala
सिविल लाइन की पॉश कॉलोनी सूर्य नगर और हरनाम दास रोड में गुरुवार को आईजी रेंज प्रवीण कुमार पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि सुपर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। कोई व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं जाएगा।

खाद्य सामग्री की व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित लोगों को सुबह ही अलर्ट कर दिया गया। कहा कि कोई परेशानी आए तो संबंधित व्यक्ति पुलिस से संपर्क करे या फिर कंट्रोल रूम पर सूचना दे। आईजी ने कहा कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पुलिस उनकी परेशानी दूर करने के लिए हर समय अलर्ट पर है।

4 of 5
कॉलोनी के गेट पर पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
छतों पर या छज्जे पर न खड़े हों
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जिन 11 इलाकों को सुपर लॉकडाउन के तहत सील किया गया है, उनमें लोग न तो छतों पर खड़े हों और न ही छज्जों पर। कोई भी व्यक्ति बाहर न निकले। घर के अंदर ही रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। यदि किसी व्यक्ति को कोई परेशानी हो वह अपने इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों को बताए या कंट्रोल रूम पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तर प्रदेश में लाॅकडाउन - फोटो : amar ujala
सख्ती से लोग घरों में कैद हुए
जिले में कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में सीलिंग की कार्रवाई का असर पूरे शहर और देहात क्षेत्र में नजर आया। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के कमेला रोड, श्यामनगर, समर गार्डन, लखीपुरा, लिसाड़ी रोड, इस्लामाबाद, किदवईनगर सहित अन्य मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में सख्ती का असर देखने को मिला।

कमेला रोड स्थित कालोनियों में लोग गलियों में लगी बैरिकेडिंग से बाहर नहीं निकले। स्थानीय निवासी अमजद अली ने बताया शब-ए-बरात के दिन लोगों ने घर पर ही नमाज अदा की। पुलिस की सख्ती भी आम दिनों से ज्यादा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें