बच्चों की शादी की चिंता मां से ज्यादा किसे हो सकती है। शादी के लिए महिलाएं दहेज का सामान जोड़ना शुरू कर देती हैं। बेटी और रिश्तेदारों को दिए जाने वाले कपड़े जुड़ने शुरू हो जाते हैं, यही कपड़े अब देश के काम आ रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी 11 छात्राओं ने अपने घर में जरूरतमंदों के लिए मास्क बनाने की मुहिम शुरू की है। लॉकडाउन की वजह से कपड़ा नहीं मिला तो माताओं ने संदूक खोले और कपड़े मास्क बनाने को दे दिए। पेश है रोहित अग्रवाल की ये खास रिपोर्ट...