फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: योद्धाओं के लिए मास्क बनाने में जुटीं ये आईएएस ऑफिसर, देखें तस्वीरें

Wed, 15 Apr 2020 01:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • योद्धाओं के लिए मास्क बना रहीं आईएएस डिंपल वर्मा
  • वह रोज महिला कांस्टेबलों के साथ मास्क तैयार कराकर पुलिसकर्मियों को वितरित कराती हैं।
  • डिंपल वर्मा एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार की पत्नी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मास्क बनाती आईएएस डिंपल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से लड़ने वाले योद्धाओं की सुरक्षा के लिए युवा कल्याण विभाग की सचिव आईएएस डिंपल वर्मा मेरठ में पुलिस लाइन में मास्क बना रही हैं। वह रोज महिला कांस्टेबलों के साथ मास्क तैयार कराकर पुलिसकर्मियों को वितरित कराती हैं। डिंपल वर्मा एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार की पत्नी हैं। अगली स्लाइडों में देखें तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 5
आईएएस डिंपल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन में रोज करीब 1500 मास्क तैयार किए जा रहे हैं। इन मास्क को तैयार कराने में एडीजी प्रशांत कुमार की पत्नी डिंपल वर्मा भी जुटी हैं। वह कई जिलों में डीएम भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मास्क बनाने में जुटीं आईएएस डिंपल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि हर थाने में 500 से अधिक मास्क सप्लाई होते हैं। मंगलवार को भी करीब 1500 मास्क तैयार किए गए। ये मास्क वन से लेकर थ्री लेयर तक हैं।

4 of 5
प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन
एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को यही मास्क बांटे जाएंगे। पुलिसकर्मी उनके परिवार के सदस्य जैसे हैं। इसको देखते हुए उन्होंने मेरठ जोन के सभी कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी पुलिसकर्मी बिना मास्क के ड्यूटी नहीं करेगा। वह पीपीई किट से भी लैस होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मास्क बना रहीं आईएएस डिंपल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा किसी हालत में पुलिसकर्मियों का मनोबल कम नहीं होने दिया जाएगा। किसी भी जनपद को मास्क की जरूरत हो तो मेरठ पुलिस लाइन से मास्क भेजे जाएंगे। जो महिला कांस्टेबल साथी मास्क तैयार कर रही हैं, उनको प्रदेश सरकार से सम्मानित कराया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें