फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कोरोना वार्ड में डांस, बढ़ रहा मरीजों का आत्मविश्वास, 11 जगह से टूटी थीं हड्डियां, ठीक होकर लौटे घर

Tue, 19 May 2020 07:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना से ठीक लौटे घर और कोरोना वार्ड में डांस करते मरीज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सोशल मीडिया पर अब तक मेडिकल कॉलेज समेत शहर के कई क्वारंटीन सेंटर की बदहाली की कई वीडियो वायरल हो चुकी हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कोरोना वार्ड में मरीज डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक मरीज ने 11 जगह से हड्डियां टूटने के बावजूद कोरोना को मात दी। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 7
कोरोना वार्ड में डांस करते मरीज - फोटो : अमर उजाला
यह वीडियो हापुड़ रोड स्थित मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज का है। यहां दो वार्डों में महिला और पुरुष मरीजों को अलग अलग रखा गया है। साफ-सफाई से लेकर खाने-पीने और दवाइयों की अच्छी व्यवस्था की गई है। इसकी वजह से यहां भर्ती मरीज जल्दी ठीक होकर जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
डांस करते मरीज - फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों रजबन निवासी 85 साल की कोरोना पॉजिटिव बिल्किस बानो भी ठीक होकर जा चुकी हैं। इसके बाद से यहां भर्ती अन्य मरीजों का आत्मविश्वास बढ़ा है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को म्यूजिक थेरेपी भी दी जा रही है।

4 of 7
जल्दी ठीक होने में मदद कर रही म्यूजिक थेरेपी - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों के अनुसार, कोरोना में इम्युनिटी के साथ आत्मविश्वास भी होना जरूरी है। ऐसे में म्यूजिक थेरेपी फायदेमंद साबित हो रही है।
विज्ञापन

5 of 7
ठीक होकर घर लौटे - फोटो : अमर उजाला
11 जगह से टूटी थीं हड्डियां, अब लौटे घर
कहते हैं अगर इच्छा शक्ति दृढ़ हो तो इंसान मौत का भी मुकाबला कर सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है श्यामनगर के अमजद ने। एक हादसे में 11 जगह से शरीर की हड्डियां टूटने और उसके बाद कोरोना की चपेट में आने के बावजूद सोमवार को अमजद घर लौट आए। परिवार सहित क्वारंटीन सेंटर से लौटने पर क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

6 of 7
लोगों ने बरसाए फूल - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, तीन माह पहले श्यामनगर निवासी अमजद को मुरादाबाद में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी। हादसे में अमजद के हाथ और पैर में 11 जगह फ्रैक्चर आए थे। मेरठ में चल रहे उपचार के दौरान कुछ दिन पहले डॉक्टरों ने एक निजी लैब में अमजद का कोरोना टेस्ट कराया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोरोना की दी मात - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद अमजद को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। उनके परिवार के आठ सदस्यों को क्वारंटीन किया गया था। 14 दिन की अवधि समाप्त होने और अमजद सहित सभी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार को सभी को डिस्चार्ज किया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें