कोरोना वायरस के अलर्ट को लेकर शासन द्वारा मेरठ को लॉकडाउन करने के आदेश के चलते सोमवार सुबह से मेरठ-मोदीनगर सीमा को सील कर दिया गया। इस दौरान मोहिउद्दीनपुर चेकपोस्ट पर बैरियर लगाकर मोदीनगर से मेरठ की तरफ वाहनों को रोका गया। इस दौरान पुलिस की वाहन चालकों से नोकझोंक हुई। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन
2 of 9
पूछताछ करते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गईं। जिनको हटवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रात को परतापुर तिराहा को पूरी तरह से सील कर दिया गया। किसी भी वाहन को परतापुर से शहर में प्रवेश नहीं देने दिया गया। इन्हें दिल्ली-देहरादून बाईपास से जाने को कहा गया।
विज्ञापन
3 of 9
जिले के चौराहों पर लगाए बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन का पालन कराने और वाहनों का आवागमन रोकने के लिए पुलिस को सोमवार सुबह से ही सड़कों पर उतरना पड़ा। हालत यह थी कि नेशनल हाईवे के अलावा अन्य मार्गों पर भी रविवार की तुलना में सोमवार सुबह से ही वाहनों की संख्या बढ़ी। ऐसे में जिले में 97 से ज्यादा स्थानों पर पुलिस को बैरियर लगाने पड़े।
4 of 9
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि शहर में मुख्य और अन्य समेत 35 से ज्यादा स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। जहां सुबह से शाम तक और शाम से अगले 12 घंटे के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की गई। बेगमपुल, मोदीपुरम, हापुड अड्डा और अन्य स्थानों पर आरआरएफ लगाई गई है। शहर में शासन के निर्देशों का पालन कराया गया। लॉकडाउन के चलते पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में लाउडस्पीकर से अपील की है कि वे लोग घरों से बाहर ना निकलें। यदि जरूरत है तो इमरजेंसी में कम से कम ही बाहर निकलने की कोशिश करें।
विज्ञापन
5 of 9
शहर में चौराहों पर लगाए बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, एसपी देहात अविनाश कुमार पांडे का कहना है कि वह देहात के क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट के साथ राउंड पर रहे। हाईवे और अन्य स्थानों पर 35 स्थानों पर बैरियर लगाकर लॉकडाउन का पालन कराया गया। इमरजेंसी सेवाएं जिनके लिए लॉकडाउन में छूट दी गई थी उन्हें पुलिस ने परेशान नहीं किया। वहीं, कुछ स्थानों पर लोगों ने पुलिस से झूठ बोलकर या परिवार के सदस्य को अस्पताल में भर्ती की बात कहकर वाहनों को बैरियर से निकाला।
विज्ञापन
6 of 9
परतापुर चौराहे को किया सील
- फोटो : अमर उजाला
रात को पूरी तरह कर दिया गया सील
परतापुर इंस्पेक्टर एपी मिश्रा ने बताया कि परतापुर तिराहे से मेरठ शहर में होने वाली एंट्री को पूरी तरह से बंद करा दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शासन-प्रशासन के निर्देशों के चलते हाईवे से शहर की तरफ किसी भी वाहन को एंट्री नहीं दी जा रही है। रोड को बैरियर और पत्थरों कर स्लिप से ब्लॉक किया गया है।
विज्ञापन
7 of 9
हर चौराहों पर पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की मुश्किलें बढ़ी
मोहिउद्दीनपुर चेकपोस्ट पर सीमा सील करने के दौरान पुलिसकर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पहले तो वाहनों को रोकने की मशक्कत करनी पड़ी, ऊपर से कई वाहन चालक पुलिसकर्मियों से भिड़ते नजर आए। जिसके कारण पुलिसकर्मियों को बार-बार अपने हाथों को सैनिटाइज करना पड़ा। पुलिस उनको दूर से बात करने की हिदायत देती रही। लेकिन इन लोगों को कोरोना का कोई डर नहीं था।
8 of 9
बाइक सवार लोगों को रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यहां लगाए गए बैरियर
दिल्ली रोड: बेगमपुल, भैसाली बस अड्डा, जली कोठी चौराहा, रेलवे रोड चौपला, नवीन मंडी गेट, शॉप्रिक्स तिराहा, रिठानी, परतापुर, भूडबराल, मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी।