फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अराजकता का माहौल देख कांप उठे पुलिस अफसर, जमकर बवाल, पथराव-फायरिंग, देखें तस्वीरें

Sat, 01 Sep 2018 09:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
मेरठ में सांप्रदायिक तनाव - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भावनाएं भड़काने और छोटे विवादों को तूल देने की साजिशें चल पड़ी हैं। कहीं धार्मिक स्थल पर मांस फेंककर तो कहीं झगड़ों को जातीय संघर्ष का रूप देकर। छोटी-छोटी आपराधिक घटनाओं को तूल देने में भी कसर नहीं छोड़ी जा रही है। ताजा मामला मेरठ शहर का है। जमकर बवाल, पथराव और फायरिंग, आगे देखिए तस्वीरें:-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
मेरठ में सांप्रदायिक तनाव - फोटो : अमर उजाला
ऐसा ही एक मामला शुक्रवार रात को मेरठ में देखने को मिला। जहां देहलीगेट थानाक्षेत्र के पत्ता मोहल्ले में एक-दूसरे पर कमेंट करने के बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए। हाथापाई से शुरू हुआ विवाद पथराव और हवाई फायरिंग तक जा पहुंचा।
विज्ञापन

3 of 9
मेरठ में सांप्रदायिक तनाव - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सांप्रदायिक बवाल की सूचना मिलते ही दोनों समुदायों के सैकड़ों लोग जमा हो गए। दोनों तरफ से उग्र नारेबाजी शुरू हो गयी।

4 of 9
पुलिस ने किया लाठी-चार्ज - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लाठीचार्ज करके स्थिति को कंट्रोल किया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। माहौल को गर्माते देखकर क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।
विज्ञापन

5 of 9
पुलिस ने किया लाठी-चार्ज - फोटो : अमर उजाला
पत्ता मोहल्ले में टकराव को लेकर घंटाघर और उसके आसपास इलाके में सांप्रदायिक माहौल खराब होने में शुक्रवार को कोई कसर नहीं बची थी। सैकड़ों की भीड़ जमा हुई तो माहौल और गर्मा गया।
विज्ञापन

6 of 9
मेरठ में सांप्रदायिक तनाव - फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्षों ने फोन करके भीड़ को इकट्ठा किया गया। पत्ता मोहल्ले से देहलीगेट थाने तक मानो अराजकता का माहौल था। चौतरफा नारेबाजी हो रही थी। दुकानों पर पथराव हुआ। माहौल को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने एक पक्ष को बैरियर लगाकर रोका और जो भीड़ जमा थी, उसको लाठीचार्ज करके खदेड़ा।
विज्ञापन

7 of 9
मेरठ में सांप्रदायिक तनाव - फोटो : अमर उजाला
कैरमबोर्ड खेलते समय कमेंट से शुरू हुआ विवाद शहर की फिजां खराब करने तक पहुंच गया। भीड़ के पास अवैध हथियार भी थे। इन्हीं से हवाई फायरिंग की गयी। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ देहलीगेट थाने पहुंचे। इसकी जानकारी लगते ही दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ भी इकठ्ठा होने लगी। हालात ऐसे बने कि भाजपाई थाने में अंदर और दूसरा पक्ष थाने के बाहर खड़ा था।

8 of 9
मेरठ में सांप्रदायिक तनाव - फोटो : अमर उजाला
दूसरे समुदाय का आरोप था कि पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव में एकतरफा कार्रवाई कर रही है। जिस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने भाजपा सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद नारे लगाने शुरू किए। थाने के बाहर नारे होते ही भाजपाई भी बाहर आ गये। दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हुई और देखते ही देखते दोनों तरफ से उग्र नारे लगने लगे।
विज्ञापन

9 of 9
मेरठ में सांप्रदायिक तनाव - फोटो : अमर उजाला
फोटो

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें