सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की हकीकत नगर कॉलोनी में सिपाही टिंकू की पत्नी सरिता (32) की घर के अंदर सरकारी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। डीआईजी अभिषेक, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार दंपती के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटनाक्रम हुआ है।
विज्ञापन
1 of 10
सिपाही ने का पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सहारनपुर की हकीकतनगर में हुई घटना के समय घर में दोनों बेटियां ज्योत्सना और श्रद्धा मौजूद थीं। गोली की आवाज सुनकर दोनों कमरे की तरफ दौड़ी। जहां उन्होंने देखा कि उनकी मां जमीन पर खून से लथपथ पड़ी है। वहीं, पड़ोसियों को भी पटाखा चलने जैसी आवाज सुनाई दी। मकान मालिक भी घर की छत पर थे।
मकान मालिक मनीष ने बताया कि घटना के समय वह मकान की ऊपरी मंजिल पर थे। करीब 11 बजे पटाखा चलने जैसी आवाज सुनाई दी, लेकिन उसने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। घर में बच्चे होने के कारण उसे लगा कि शायद बच्चों ने पटाखा चलाया होगा। कुछ देर बाद पड़ोस से फोन आने पर वह नीचे पहुंचे। वहां उसे पता चला कि सरिता खून से लथपथ पड़ी है।
विज्ञापन
2 of 10
सरिता की फाइल फोटो आरोपी और मासूम बच्चियां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना से पहले उनमें गाली-गलौज की आवाज भी सुनी थी। उसे लगा कि शायद टिंकू बच्चों को डांट रहा है। मनीष के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच कभी-कभार कहासुनी होती थी, लेकिन उसके सामने कभी कोई बड़ी लड़ाई नहीं हुई। पड़ोसियों को भी पटाखे जैसी आवाज आई।
विज्ञापन
3 of 10
सहारनपुर में सरिता की हत्या के बाद शव लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, टिंकू की बुआ के बेटे प्रदीप ने बताया कि वह घटना का पता लगते ही तुरंत मौके पर पहुंचा, जहां उसने सरिता का शव देखा। बताया कि टिंकू और सरिता के बीच पहले भी कभी-कभी कहासुनी हो चुकी थी। हालांकि, घटना की असली वजह क्या रही। इसका जानकारी नहीं है। उधर, टिंकू और सरिता के परिजन भी सहारनपुर पहुंच गए।
4 of 10
सहारनपुर में सरिता की हत्या के बाद शव लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच से खुलेगा राज
दोनों बच्चियों ने अपनी मां को हमेशा के लिए खो दिया। पुलिस घटना को हत्या और आत्महत्या दोनों की पहलुओं से जोड़कर जांच कर रही है। इसके साथ ही पारिवारिक विवाद समेत अन्य संभावनाओं को भी जांच में शामिल किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य, राइफल की जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट होंगी।
विज्ञापन
5 of 10
सरिता की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सरकारी राइफल से सिपाही ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या
सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की हकीकत नगर कॉलोनी में सिपाही टिंकू की पत्नी सरिता (32) की घर के अंदर सरकारी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। डीआईजी अभिषेक, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार दंपती के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटनाक्रम हुआ है। पुलिस ने सिपाही पति को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। देर रात महिला के भाई नवीन कुमार ने पुलिस को हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
6 of 10
हकीकत नगर में सिपाही की पत्नी की गोली लगने से मौत के बाद मृतका की बेटियों को ले जाता पड़ोसी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के पलटूपुरी निवासी टिंकू वर्ष 2016 बैच का सिपाही है। वर्तमान में वह पुलिस लाइन से संबद्ध है और उसकी तैनाती खनन विभाग की एंटी माइनिंग टास्क फोर्स में है। सिपाही टिंकू अपनी पत्नी सरिता और दो बेटी ज्योत्सना (5) व श्रद्धा (3) के साथ हकीकत नगर में मनीष कुमार के मकान में करीब तीन साल से किराए रह रहे थे।
विज्ञापन
7 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टिंकू की शादी वर्ष 2019 में मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सिंधावली निवासी सरिता से हुई थी। शुक्रवार सुबह 11 बजे पति-पत्नी और दोनों बेटी घर में थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। मकान मालिक और पड़ोसी मौके पर पहुंचे।
8 of 10
सहारनपुर में सरिता की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरे में सरिता जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। दोनों बेटियां भी उसी कमरे में थीं। टिंकू ने अपने ममेरे भाई को फोन कर बताया कि सरिता ने खुद को गोली मार ली है। वहीं पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में सामने आया कि शुक्रवार सुबह टिंकू ने शराब पी थी।
9 of 10
हिरासत में सिपाही टिंकू और दोनों बेटियों को ले जाता पड़ोसी।
- फोटो : अमर उजाला
घटना से पहले दोनों के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ था। प्राथमिक जांच में आया कि सरिता की ठोड़ी के नीचे सरकारी इंसास राइफल रखकर गोली चलाई गई है, जो सिर को चीरती हुई पार हो गई। देर रात सरिता के भाई सहारनपुर पुलिस लाइन में उप निरीक्षक के पद पर तैनात नवीन कुमार ने तहरीर देकर बताया कि टिंकू रोज शराब पीकर आता था और सरिता के साथ मारपीट करता था । इसके अलावा उसका रिश्तेदारी की एक महिला के साथ अनैतिक संबंध हैं। इसीलिए उसने सरिता की हत्या की है।
हिरासत में सिपाही टिंकू और दोनों बेटियों को ले जाता पड़ोसी। सरिता की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों की तरफ से हत्या की तहरीर दी गई है उसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी सिपाही से पूछताछ की जा रही है।- मनोज कुमार यादव, सीओ सेकेंड