फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बाइक रैली में तिरंगा लेकर उमड़ा शहर, धरती से आसमां तक गूंजा मां तुझे प्रणाम और भारत माता का जयघोष

Fri, 14 Aug 2026 10:56 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मां तुझे प्रणाम: मोहकमपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय से शुक्रवार को बाइक रैली निकाली गई। 70 से अधिक स्थानों पर व्यापारियों, समाजसेवियों, महिला संगठनों और स्कूली बच्चों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। बारिश में भी रैली जारी रही। 
विज्ञापन
1 of 11
अमर उजाला की बाइक रैली। - फोटो : अमर उजाला
देशभक्ति के तरानों, भारत माता की जय ...के गगनभेदी जयकारों के बीच शुक्रवार को अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम शृंखला के तहत निकाली गई बाइक रैली में हाथों में तिरंगा लहराते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मूसलाधार बारिश के बावजूद व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं, छात्रों से लेकर सामाजिक-धार्मिक संगठनों का रत्ती भर उत्साह नहीं डिगा। लोग जोश के साथ बढ़े तो बढ़ते गए। इस दौरान 70 से अधिक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया गया।
 
विज्ञापन

2 of 11
अमर उजाला की रैली। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम, के तहत केएल इंटरनेशनल स्कूल और विवेक रिजॉर्ट बाफर के सहयोग से मां तुझे प्रणाम तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, पुलिस उपाधीक्षक संग्राम सिंह, केएल इंटरनेशनल से हरनीत खुराना, संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। मोहकमपुर कार्यालय से तीन कतारों में बाइक सवार हाथों में तिरंगा लेकर निकले। सबसे आगे डीजे पर देशभक्ति की अलग जगाते हुए सुसज्जित वाहन चल रहा था। 
 
विज्ञापन

3 of 11
रैली का स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
रैली में डीजे, खुली जीप पर भारत माता, चंद्रशेखर आजाद बने बच्चे, महिलाओं की खुली जीप, बाइक के साथ 40 कारें शामिल रहीं। शहर में 70 से अधिक स्थानों पर रैली का भव्य स्वागत हुआ। सीसीएस यूनिवर्सिटी में समापन कार्यक्रम में लोगों ने अपने विचार रखे। राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर मंत्री सोमेंद्र तोमर, नवीन अरोड़ा, विपुल सिंघल, अंकुर गोयल, शाहजहां सैफी, विक्रांत गोयल, सुमित ग्रोवर, सुधीर पाठक, पंकज जैन, दीपक कुमार, अमित मित्तल, शालिनी अग्रवाल, कयूम सैफी, शकील भारती, कल्पना पांडेय आदि रहे।  
टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा, यातायात निरीक्षक लालसा पांडेय भी मुस्तैद थे। ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल पुंडीर, विश्व श्रमण श्रीसंघ के अध्यक्ष सुदीप जैन, संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री दलजीत सिंह, इंडियन ऑयल से कैलाश विमल, आलोक गौतम, वीरेंद्र जैन, राजीव मित्तल, अनिल गोयल, सुमित अग्रवाल भी साथ चल रहे थे।
 

4 of 11
बॉम्बे बाजार में स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड पर हुआ भव्य स्वागत, हुई पुष्पवर्षा
नवीन मंडी गेट पर राजीव मित्तल टोनी, नरेश, शर्मा, कैलाश सिंह, प्रदीप शर्मा, आशुतोष सिंघल ने स्वागत किया। श्रीराम पैलेस पर लघु उद्योग भारती से राजीव गोयल, सौरभ सिंघल, हिमांशु शर्मा, पंकज जैन, लक्ष्मण, पवन बंसल, विकास गर्ग, रूपक जैन मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

5 of 11
डेफोडिल के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बच्चों के साथ की पुष्पवर्षा
टीपी नगर में श्रीराम सरस्वती शिशु मंदिर पर स्कूली बच्चों के साथ संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता, सचिन खन्ना, अनिल पंवार, पारुल गुप्ता, आंचल गुप्ता मौजूद रहीं। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा, दीपक गांधी, रोहित कपूर, अशोक शर्मा, अंकुर प्रजापति, सरदार संतोक सिंह, सरदार प्रेम सिंह, बब्बू शेखो, अतुल शर्मा उपस्थित रहे। ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने पंकज अनेजा, बिल्डिंग मैटीरियल एसोसिएशन के भोपाल गुप्ता, आशीर्वाद अस्पताल पर डॉ. प्रदीप बंसल, अजय मित्तल, पवन मित्तल, रजनीश गुप्ता मौजूद रहे। पंजाबी संगठन द्वारा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

6 of 11
बारिश में भीगते हुए रैली में सहयोग करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
सीएबी से सदर थाने के बीच हुई पुष्पवर्षा
मेट्रो प्लाजा व्यापार संघ से अरविंद गुप्ता मारवाड़ी और अनिल छाबड़ा ने स्वागत किया। छावनी रामलीला कमेटी से बिजेंद्र गोयल बिज्जी की टीम, सरदार गुरुद्वारा साहिब पर रणजीत सिंह जस्सल, संयुक्त व्यापार संघ से अंकित गुप्ता, बाबा कालेश्वर मंदिर समिति महामंत्री अमन गुप्ता की टीम ने सीएबी से सदर थाने के बीच पुष्पवर्षा की।

सदर चौक बाजार में हुई भारत माता की जय-जयकार
सदर व्यापार मंडल से सुनील दुआ, देव अहूजा, रोहित सेठी, वरुण दुआ, जतिन, मोहन गर्ग ने चौक बाजार में स्वागत किया। संयुक्त व्यापार संघ मंत्री अमित बंसल की टीम ने बॉम्बे बाजार में स्वागत किया। फव्वारा चौक पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एके जौहरी, जीएन सक्सेना, शचिंद्र मोहन भटनागर, डॉ. तेजभान सक्सेना, राजेश सक्सेना, एके सक्सेना आदि ने भव्य स्वागत किया।
 
विज्ञापन

7 of 11
रैली में दिखा उत्साह। - फोटो : अमर उजाला
आबूलेन और बेगमपुल पर गूंजा मां तुझे प्रणाम
आबूलेन पर राजबीर सिंह, मुन्ना माहेश्वरी, चेतन नागपाल, संजय मुंजाल, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। बेगमपुल पर पुनीत शर्मा, सुधा सेठ, रीमा वधावन, अनुपमा रस्तोगी, दलजीत सिंह आदि मौजूद रहे। बेगमबिज रोड पर सुमित ग्रोवर, सुभाष सोपती, देवेंद्र, अनिल, विशाल आदि रहे।
 

8 of 11
सैफी समाज ने की रैली पर पुष्पवर्षा। - फोटो : अमर उजाला
मिठाई बांटी, पटका पहनाकर सभी का स्वागत
ईव्ज पेट्रोल पंप पर अपार मेहरा, सुधांशु पाराशर, पुष्पक मौजूद रहे। सूरजकुंड पशु अस्पताल पर शालिनी अग्रवाल, शशि गोयल, ऋषि शर्मा, कविता, क्षमा, अनुज सिंघल, मनीष अग्रवाल, अजय गुप्ता, वीनू गांधी मौजूद रहीं। हापुड़ अड्डे से आगे संयुक्त व्यापार संघ के विकास गिरधर और अंकुर गोयल ने मिठाई बांटी, पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया। गांधी आश्रम पर राजीव त्यागी की टीम ने स्वागत किया। गढ़ अड्डे पर डेफोडिल स्कूल के बच्चे सेना की पोशाक में नजर आए। शिक्षकों के साथ बच्चों ने पुष्पवर्षा की और रंगोली सजाई। होटल हार्मनी पर नवीन अरोड़ा ने स्वागत किया।

9 of 11
बाइक रैली का स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ अड्डे पर हर दिल में दिखा देशभक्ति का जज्बा
हापुड़ अड्डे पर हर दिल में देशभक्ति का जज्बा दिखा। सैफी संघर्ष समिति से हसीन अहमद सैफी, सलीम सैफी, सुआलेहीन सैफी, इलियास शेखर, आरिफ सैफी, इमरान नसीर, शुएब सैफी आदि मौजूद रहे।

रैली में ये भी रहे मौजूद
संगीता राहुल, रेखा सिंह, राजबाला, पायल जैन, सुरेश चंद्र, सौरभ गर्ग, राहुल मोहन, दिनेश गोयल, सुमित शर्मा, आयुष, पीयूष, रवींद्र कुमार गोयल, वीनू गांधी, भास्कर गर्ग, एसके सक्सेना, रजनीश कौशल, राकेश ग्रोवर, मनीष अग्रवाल, शाहजहां सैफी, जयपाल सिंह, भोपाल चांदना, नबील कादरी, सलमान भारती, शाहिद सैफी, अल्ला नूर, यामीन, शकील भारती, गुफरान अल्वी, शाह अयान, विनय हरित, प्रमोद जाटव, विजय राठी, हाजी शारिक मंसूर, श्याम परूथी, राकेश, जयपाल, भोपाल सिंह, पवन पाल, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
 

10 of 11
बच्चों ने बरसाए फूल। - फोटो : अमर उजाला
आज रुकें 52 सेकेंड, मिलकर गाएं राष्ट्रगान
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत 15 अगस्त शनिवार सुबह ठीक 10 बजे 52 सेकेंड के लिए रुककर राष्ट्रगान में शामिल हों। इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनें और देश की शान में प्राण न्योछावर करने वाले जांबाजों के शौर्य को याद करें। आयोजन में धर्म गुरु, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, समाजसेवी, राजनीतिक दल, धार्मिक संगठन, महिलाएं, छात्र और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

11 of 11
स्वागत के लिए दिखा उत्साह। - फोटो : अमर उजाला
शहर में 50 से ज्यादा स्थानों पर होगा आयोजन
मां तुझे प्रणाम के तहत राष्ट्रगान बेगमपुल, फुटबाल चौक, डीएन चौपला, घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा, सेंट्रल मार्केट, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, उद्योग मंदिर, जेलचुंगी, कमिश्नरी चौक, डिफेंस कॉलोनी, कंकरखेड़ा शिव चौक, ट्रांसपोर्टनगर, सदर दाल मंडी, रोहटा रोड, मोदीपुरम चौहान मार्केट, सूरजकुंड पार्क, भूमिया का पुल, सराफा बाजार, कबाड़ी बाजार, शिव चौक, खंदक बाजार, बागपत गेट, शंकर आश्रम के सामने शिवाजी रोड और भैसाली बस अड्डा आदि 50 से अधिक स्थानों पर होगा। इसमें आप भी शामिल हो सकते हैं और इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बन सकते हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें