फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: कोहरे और शीतलहर की मार, मेरठ में इंसान से लेकर वन्यजीव तक ठिठुरे, देखें तस्वीरें

Fri, 02 Jan 2026 03:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शुक्रवार सुबह मेरठ और आसपास के इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर छाई रही। ठंड का असर आम जनजीवन के साथ-साथ वन्यजीवों पर भी दिखाई दिया। देखें तस्वीरें।
विज्ञापन
1 of 8
मेरठ में सर्दी - फोटो : अनुराग श्रीवास्तव
घने कोहरे और कड़ाके की शीतलहर ने मेरठ और आसपास के इलाकों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया हुआ है। ठंड का असर सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है, बल्कि वन्यजीव भी इसकी चपेट में नजर आए। कहीं मां अपने बच्चे को सीने से लगाकर ठंड से बचाने की कोशिश करती दिखी, तो कहीं अलाव के सहारे लोग और बच्चे सर्दी से राहत पाने में जुटे रहे। सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। ठंड और कोहरे की इसी मार को बयां करती हैं ये तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 8
जम्बूद्वीप हस्तिनापुर - फोटो : अनुराग श्रीवास्तव

शुक्रवार सुबह कोहरे और शीतलहर ने जनजीवन को बेहाल कर दिया। हस्तिनापुर के जम्मूद्वीप क्षेत्र में ठंड से बचने के लिए एक बंदरिया अपने बच्चे को सीने से चिपकाकर गर्माहट देने की कोशिश करती नजर आई।

 

विज्ञापन

3 of 8
बच्चे को सीने से चिपकाए बंदरिया - फोटो : अनुराग श्रीवास्तव

कड़ाके की ठंड का असर वन्यजीवों पर भी साफ दिखा। घने कोहरे के बीच मां बंदरिया अपने बच्चे को सीने से लगाए ठिठुरती नजर आई।

 

4 of 8
अलाव तापते बच्चे - फोटो : अनुराग श्रीवास्तव

मेरठ में शुक्रवार सुबह गलन बढ़ने पर मेजर ध्यानचंद्र नगर में एक पिता ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाया, जहां बच्चे भी आग तापते दिखाई दिए।

 

विज्ञापन

अमर उजाला

5 of 8
मेरठ में सर्दी - फोटो : अमर उजाला

अलाव के सहारे ठंड से राहत पाने की कोशिश करते बच्चे। सुबह की ठिठुरन ने घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया।

 

विज्ञापन

6 of 8
बिजली बंबा बाईपास से गुजरते वाहन - फोटो : अनुराग श्रीवास्तव

बिजली बंबा बाईपास पर सुबह करीब 8 बजे घना कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों ने लाइट जलाकर स्कूटी और अन्य वाहनों से सफर किया।

 

विज्ञापन

7 of 8
वाहन चालकों को जलानी पड़ी लाइट - फोटो : अनुराग श्रीवास्तव

कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। सड़क पर रेंगते वाहन और जलती लाइटें शीतलहर की तीव्रता बयां करती दिखीं।

 

विज्ञापन

8 of 8
सर्दी में ऑटो का वेट करती युवती - फोटो : अनुराग श्रीवास्तव

दिल्ली रोड पर गंतव्य स्थान जाने के लिए ऑटो का इंतजार करती युवती। ठंड से बचाव के लिए चेहरे पर स्टॉल बांधकर खड़ी नजर आई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें