यूपी के मेरठ शहर के युवा ही नहीं, बल्कि बच्चे भी प्रतिभा के धनी हैं। खेल, नृत्य, कला और लेखन की विधाओं में भाग लेकर शहर के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है। देशभर में इन होनहारों की चर्चा है। शार्दूल विहान, सौरभ चौधरी तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाजी में तिरंगे का मान बढ़ा रहे हैं। वहीं युविका, इशिका व मुआज ने अन्य खेलों में खुद को साबित किया है। आज बाल दिवस के अवसर पर शहर की कुछ बाल प्रतिभाओं से रूबरू कराती यह स्टोरी...