फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी का दौरा और विकास की ये खास बातें, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें

Sun, 14 Jul 2019 08:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 9
मंच से बोलते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुकतीर्थ के नाम पर संतों को विकास की घुट्टी पिला गए। उन्होंने बड़ी चतुरता से क्रमिक विकास की बात करते हुए फिलहाल कोई एलान तो नहीं किया, लेकिन पीठ के संरक्षक स्वामी ओमानंद को आश्वस्त किया कि जो भाव उनके हैं वही भावना मेरी भी है। शुकतीर्थ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। आगे एक्सक्लूसिव तस्वीरों के साथ पढ़िए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 9
मंच पर अन्य नेताओं के साथ सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने मुख्यमंत्री योगी के समक्ष गंगा की धारा शुकतीर्थ तक लाने, शुकतीर्थ से वाया लक्सर-हरिद्वार तक सड़क मार्ग का उच्चीकरण कराने और दि किसान गंगा सहकारी चीनी मिल मोरना का विस्तार कराने की मांग रखी।
विज्ञापन

3 of 9
सीएम योगी दौरा - फोटो : अमर उजाला
स्वामी ओमानंद चाहते थे कि सीएम इन प्रस्तावों के संबंध में घोषणा करके जाएं। स्वामी ओमानंद इसलिए यहां की विकास से जुड़ी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष पूरी मजबूती के साथ रखा।

4 of 9
गाय को लड्डू खिलाते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
स्वामी ओमानंद ने कहा कि वह शुकतीर्थ को गोद ले लें और विश्व पटल पर पहुंचाएं। यहां से श्रद्धालु बिना गंगा स्नान किए जाते हैं। गंगा की मुख्य धारा कभी आश्रम से सटकर बहती थी, आज बहुत दूर है। कहा कि गंगा की स्थिति को देखें और इसका सुधार कर भगीरथ बन जाएं। हरिद्वार की तरह एक धारा शुकतीर्थ घाट तक लाई जाए। वह अपने लिए कुछ नहीं मांग रहे। लोकहित से बढ़कर कुछ नहीं होता। आप राजा हैं और जनता के ऋणी हैं। इसलिए इस ऋण को चुकाना आपका धर्म है।
विज्ञापन

5 of 9
खाने खाते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
स्वामी ओमानंद ने यहां तक चेतावनी दे दी कि यदि सीएम ने इन कार्यों के संबंध में घोषणा नहीं की, तो वे लखनऊ आकर धरना दे देंगे। इस पर सीएम ने बड़ी चतुराई के साथ शुकतीर्थ के विकास का वादा तो किया, लेकिन सीधे तौर पर कोई घोषणा नहीं की। उन्होंने कहा कि विकास का एक निश्चित क्रम होता है। आज जिन कार्यों के शिलान्यास हुए हैं उनकी घोषणा मंचों से नहीं की गई थी। वह घोषणा करने में नहीं, बल्कि काम करने में विश्वास करते हैं। जो भाव स्वामी ओमानंद के हैं वही भावना उनकी भी है।
विज्ञापन

6 of 9
गाय को लड्डू खिलाते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि शुकतीर्थ का विकास होगा, लेकिन इसमें जनसहयोग भी जरूरी है। जब सरकार के साथ जनसहयोग मिल जाता है तो काम का आनंद दोगुना हो जाता है। उन्होंने कहा कि शुकतीर्थ का विकास करेंगे, लेकिन इसके लिए मंचों से घोषणा करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

7 of 9
सीएम योगी दौरा - फोटो : अमर उजाला
स्वामी ओमानंद ने सीएम को दिया 12 सूत्री ज्ञापन 
- शुकदेव गंगाघाट पर जलस्तर बढ़ाया जाए। 
- शुकतीर्थ को नगर पंचायत बनाएं तथा शुकतीर्थ विकास बोर्ड का गठन हो। 
- शुकतीर्थ से गंगा किनारे वाया लक्सर, हरिद्वार पहुंचने वाले सड़क मार्ग का चौड़ीकरण तथा उच्चीकरण हो। 

8 of 9
सीएम योगी दौरा - फोटो : अमर उजाला
- शुकतीर्थ में स्थित शुकदेव सेतु का उच्चीकरण हो। 
- अनुपयोगी पड़े पर्यटन केंद्र के भवन को ट्रस्ट को लीज पर दिलाएं। 
- स्वामी कल्याणदेव सेवा ट्रस्ट को 500 एकड़ भूमि 30 वर्षों के लिए लीज पर दिलाएं। 
- दि किसान गंगा सहकारी चीनी मिल मोरना का विस्तारीकरण हो।
विज्ञापन

9 of 9
सीएम योगी दौरा - फोटो : अमर उजाला
- सहारनपुर विश्वविद्यालय और मुजफ्फरनगर डायट का नामकरण स्वामी कल्याण देव के नाम पर हो। 
- स्वामी कल्याणदेव राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय रामपुर को पीजी कॉलेज बनाया जाए। 
- प्रदेश में जगह-जगह सड़कों के किनारे बसे बागड़ी लोहारों को बसाने तथा उनके बच्चों की शिक्षा का प्रबंध हो।

शुकतीर्थ के विकास के लिए तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों समेत 12 बिंदुओं पर सीएम योगी आदित्यनाथ सीधी घोषणा करने से कन्नी काट गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें