फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की मांगों पर सीएम योगी का जवाब, कहा- हम बोलने से पहले ही बहुत कुछ कर देते हैं, तस्वीरें

Mon, 15 Jul 2019 01:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत पर चुटकी ली। भाषण के समापन के दौरान मुख्यमंत्री ने भाकियू अध्यक्ष को संबोधित किया। कहा कि चौधरी नरेश टिकैत बीच-बीच में कुछ बोलते रहते हैं। उनका बोलना ठीक है, लेकिन उनके बोलने से पहले सरकार किसानों के लिए बहुत कुछ कर देती है।
विज्ञापन

2 of 7
सीएम योगी मुजफ्फरनगर दौरा - फोटो : अमर उजाला
सीएम के सामने स्वामी ओमानंद ने भी किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने सीएम से कहा कि किसान परेशान हैं। उनकी समस्या का समाधान करना सीएम का दायित्व है।
विज्ञापन

3 of 7
सीएम योगी दौरा - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सीएम योगी ने तीन सदी के युगद्रष्टा शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव की 15 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी ने कहा कि कर्मयोगी संत स्वामी कल्याणदेव ने तीर्थो की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है। ग्रामीण अंचल शिक्षण संस्थाओं की स्थापना कर संत विभूति ने लोक कल्याण का कार्य किया।

4 of 7
सीएम योगी मुजफ्फरनगर दौरा - फोटो : अमर उजाला
रविवार को भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में स्थित वीतराग संत की समाधि पर मुख्यमंत्री योगी ने पुष्प अर्पित कर उनकी प्रतिमा को नमन किया। डोंगरे भागवत भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शुकतीर्थ, हस्तिनापुर और कुरुक्षेत्र आदि तीर्थों के विकास में स्वामी कल्याणदेव का योगदान अमूल्य है। स्वतंत्रता संग्राम के समय ग्रामीणों को शिक्षा से जोड़ने की उनकी दूरदर्शिता अद्वितीय थी। मठ और मंदिरों की भारत की सांस्कृतिक विरासत को संत ने आगे बढ़ाया। शिक्षा ऋषि का पूरा जीवन परोपकार को समर्पित रहा।
विज्ञापन

5 of 7
मंच पर अन्य नेताओं के साथ सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वीतराग संत ने 129 वर्ष का दीर्घायु जीवन निष्काम सेवा में लगाया। पौराणिक शुकतीर्थ हजारों साल का इतिहास समेटे हैं। अक्षय वट वृक्ष महामुनि शुकदेव की श्रीमद्भागवत कथा का साक्षी है। भागवत पुराण शोध का विषय है, जिसमें जीवन का दर्शन छिपा है। गोपालन, अन्न क्षेत्र, संस्कृत संवर्धन भारत की धार्मिक केंद्रों की पहचान है। यह परंपरा शुकदेव आश्रम ने कायम रखी है। शुकतीर्थ के टिल्लों में इतिहास के अवशेष छिपे हैं। यह अमूल्य धरोहर है।
विज्ञापन

6 of 7
मंच से बोलते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि सौभाग्य से ही तीर्थ दर्शन होता है। गत वर्ष भी स्वामी ओमानंद ने गुरुदेव की पुण्यतिथि पर निमंत्रण दिया, लेकिन ईश्वर का संयोग नहीं था। जब प्रभु की कृपा होती है तभी तीर्थ में आने का सौभाग्य मिलता है। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने कहा कि नैतिक मूल्यों के प्रतीक योगी आदित्यनाथ का सूबे का सीएम बनना सौभाग्य है। लोक कल्याण के लिए उनका समर्पण प्रेरक है। भागवत भक्तों को सीएम से तीर्थ को बहुत कुछ देने की उम्मीदे हैं। सच्चा संत वही है जो अपने मोक्ष और जगत के कल्याण के लिए कार्य करें। सेवा मस्तक का मुकुट है। पूज्य गुरुदेव ने भारत की ऋषि परंपरा को गौरवान्वित किया। उन्होंने सम्राट अशोक और स्वामी विवेकानंद का प्रेरक प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीएम योगी मुजफ्फरनगर दौरा - फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व, श्रद्धांजलि कक्ष में मंचासीन तीर्थ के संत महात्माओं को सीएम ने प्रणाम कर भेंट की। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें