फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी के चार रिश्तेदारों की सड़क हादसे में मौत, देखें तस्वीरें

Thu, 27 Jul 2017 02:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
जूही जैदी की फाइल फोटो
नई दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एनएच-24 पर बुधवार तड़के एक डंपर ने डिवाइड़र तोड़कर सड़क के दूसरी तरफ जा रही इनोवा को टक्कर मार दी। इसमें सवार कानून गोयान मेरठ निवासी एक ही परिवार के चार सदस्यों और चालक मौत हो गई। जबकि चार लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

2 of 9
हादसे में मौत के बाद विलाप करते परिजन
पुलिस के अनुसार यह परिवार तेहरान (ईरान) से आए परिवार के दो सदस्यों को दिल्ली एयरपोर्ट से रिसीव कर मेरठ लौट रहा था।
विज्ञापन

3 of 9
सड़क हादसा
पुलिस के मुताबिक मेरठ की कोर्ट के रिटायर्ड पेशकार केसर अब्बास जैदी के पुत्र कमर अब्बास जैदी (55), कमर की पत्नी अंजुम फातिमा जैदी (50), बेटा अजहर अब्बास जैदी (18), बेटी जूही जैदी (14) और इनोवा चालक मलियाना निवासी मेहराजुद्दीन (36) की इस हादसे में मौत हो गई।

4 of 9
सड़क हादसा
सभी मोहल्ला कानून गोयान (चौड़ा कुआं) लाला का बाजार मेरठ के निवासी हैं। वहीं कमर अब्बास के छोटे भाई कल्बे अब्बास जैदी की पत्नी अंजुम फातिमा जैदी (42), कल्बे अब्बास का बेटा अली मोहम्मद जैदी (13), कमर का अकेला बचा बेटा अब्बास मेहंदी जैदी (16) व छोटे भाई सैय्यद अब्बास जैदी की बेटी लम्हा उर्फ सुकेना जैदी (7) घायल हैं। फातिमा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

5 of 9
कमर अब्बास की फाइल फोटो
कमर अपने दो भाइयों सैय्यद सईद अब्बास जैदी और अथहर (लड्डन) अब्बास जैदी के साथ मेरठ में ही रहते थे। इनका कपड़े का कारोबार है। कल्बे अब्बास दो दशक से अधिक समय से रेडियो तेहरान में नौकरी करते हैं। मंगलवार देर रात कल्बे की पत्नी अंजुम फातिमा जैदी और उनका बेटा अली मोहम्मद जैदी तेहरान से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे, जिन्हें लेकर यह लोग मेरठ आ रहे थे।
 
विज्ञापन

6 of 9
विलाप करते परिजन
बुधवार तड़के करीब चार बजे इनकी इनोवा मयूर विहार फेज-2 की लाल बत्ती से आगे बढ़ी तो अचानक कूड़े वाला डंपर डिवाइडर तोड़कर उसके सामने आ गया। इससे डंपर पलट गया और उसने सीधे इनोवा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

7 of 9
अंजुम जैदी की फाइल फोटो
परिजनों ने बताया कि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी मृतक कमर अब्बास जैदी के दूर की रिश्तेदारी के फुफे रे भाई हैं। दिल्ली के पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर कमर जैदी की भी परिवार से  रिश्तेदारी है। बुधवार देर रात रेलवे रोड स्थित मनसबिया कब्रिस्तान में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में शवों को सुपुर्द ए-खाक किया गया। लाला के बाजार की अधिकतर दुकानें भी शोक में बंद रहीं।

8 of 9
बेटे अज़हर जैदी की फाइल फोटो
पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी की इनोवा चार-पांच कलाबाजियां खाकर करीब 50 मीटर दूर जाकर रुकी। हादसे के दौरान डंपर भी पलट गया। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने इनोवा को गैस कटर की मदद से काटकर शवों व घायलों को निकाला।
विज्ञापन

9 of 9
जूही की फाइल फोटो
कल्याणपुरी थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।  पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी डंपर चालक की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें