फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रावण' की मां बोलीं- जिगर के टुकड़े को देख भूल गई हर गम, फिर कह डाली ये बड़ी बात

Sat, 15 Sep 2018 09:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
चंद्रशेखर रावण और साइड में उसकी मां - फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ 'रावण' की मां कमलेश देवी ने कहा पिछले 15 महीनों में उन्होंने कोई त्योहार नहीं मनाया। अब बेटे की रिहाई पर एक ही दिन होली और दीवाली मन गई। समाज का प्यार देख कर जिगर के टुकड़े के 15 माह तक दूर रहने का गम भी पल भर में गायब हो गया। आज उसे कोई दुख नहीं रहा। बेटा समाज की सेवा करने के लिए फिर से आजाद हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
भीम आर्मी
बता दें कि सहारनपुर हिंसा में 464 दिन जेल में रहकर रिहा हुए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण की भाजपा को लेकर तीखे तेवरों में कोई कमी नहीं आई है। दिन भर कार्यकर्ताओं के जश्न का हिस्सा बने रावण बहुजन समाज को जागरूक करने और उत्पीड़न करने वालों पर गरजते रहे। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा दो मुंह वाले सांपों की पार्टी है, जिसने सामाजिक ढांचे को तोड़ने का प्रयास किया है। ऐसे सांपों की सत्ता में जरूरत नहीं है। भीम आर्मी प्रमुख रावण ने अमर उजाला से खास बातचीत में ये बातें कही।
विज्ञापन

3 of 6
Chandrashekhar Ravan
वहीं रावण ने पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद से मुलाकात के दौरान कहा कि इन्होंने मुश्किल वक्त में हमारा साथ दिया है। यह बहुजन समाज के उस वर्ग से आते हैं, जिनके लिए वह खून दे भी सकते हैं और ले भी सकते हैं। उनका इशारा इमरान के साथ मुस्लिमों की ओर भी था। कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद के साथ उनकी इस जुगल बंदी के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

4 of 6
चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शुक्रवार रात को नाटकीय ढंग से भीम आर्मी के रावण को रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद से दिन भर रावण के घर जश्न का माहौल रहा और नीले रंग से होली खेली गई।
विज्ञापन

5 of 6
Chandrashekhar Ravan
वहीं सरकार ने भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण को चेताया है कि अगर हिंसा फैलाने या सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने रावण के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को आलोचना स्वीकार है लेकिन हिंसा फैलाने या सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की गई तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला
शर्मा ने कहा कि रावण को उसकी मां के प्रत्यावेदन पर छोड़ा गया है। चंद्रशेखर की मां ने सरकार के समक्ष रिहा करने का प्रार्थनाप्रत्र प्रस्तुत किया था। अब सहारनपुर में स्थिति सामान्य है, इसलिए प्रार्थनापत्र पर विचार कर सरकार ने उसे समय पूर्व रिहा करने का आदेश दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें