कृषि कानूनों के खिलाफ चार माह से चल रहे आंदोलन कर रहे किसानों ने आज यूपी में हाईवे जाम करने का एलान किया। शुक्रवार को मेरठ बागपत मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत में भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम किया। भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने हाईवे जामकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तस्वीरों में देखें भारतीय किसान यूनियन का चक्का जाम -
विज्ञापन
2 of 8
भाकियू का चक्का जाम
- फोटो : amar ujala
मेरठ के दौराला में भाकियू कार्यकर्ता हाइवे पर धरना देकर बैठे रहे। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष राम बोस के नेतृत्व में तहसीलदार अवनीश कुमार व सीईओ आरपी शाही को ज्ञापन सौंपकर धरना खत्म किया।
विज्ञापन
3 of 8
भाकियू का चक्का जाम
- फोटो : amar ujala
किसानों के दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली सड़क बंद करने के चलते अन्य सीमाओं पर दबाव बढ़ गया। डाबर तिराहे से वाहन को यूपी गेट की ओर नहीं आने दिया जा रहा है। इससे कौशांबी, वैशाली, लिंकरोड, मोहननगर, गौड़ ग्रीन एवन्यू कट, खोड़ा नहर पुश्ता रोड पर भीषण जाम लगा हुआ है। कुछ दूरी का सफर तय करने में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।
4 of 8
भाकियू का चक्का जाम
- फोटो : amar ujala
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे चक्का जाम शुरू किया और नेशनल हाईवे ट्रैक्टर ट्राॅली खड़े कर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता के आगे किसान नहीं झुकेंगे। किसान लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन
5 of 8
भाकियू का चक्का जाम
- फोटो : amar ujala
बागपत के रमाला में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली सहारनपुर हाईवे, जिवाना टोल प्लाजा पर भी किसानों ने चक्का जाम किया।
विज्ञापन
6 of 8
भाकियू का चक्का जाम
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में तीन कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन ने जनपद में चक्का जाम किया है। किसानों ने दिल्ली दूर नेशनल हाईवे पर खतौली में जाम लगाया। इसके अलावा चरथावल, लालूखेड़ी, शाहपुर, मीरापुर, रामपुर तिराहा, मोरना में भी जाम लगाया।
विज्ञापन
7 of 8
भाकियू का चक्का जाम
- फोटो : amar ujala
मीरापुर मोंटी तिराहे पर किसान यूनियन ने चक्का जाम किया। वहीं शाहपुर और खतौली में किसानों ने सड़क पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की।
बिजनौर के हल्दौर में बालकिशनपुर चैराहे पर भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा चक्का जाम किया गया। गंगा बैराज पर भी भाकियू कार्यकर्ता व किसानों ने जाम लगाया और कृषि कानूनों का विरोध जताया।