फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कैसीनो संचालक भाजपा नेता गिरफ्तार, आते थे हाईप्रोफाइल, एक लाख रुपये था प्रवेश शुल्क

Wed, 23 Oct 2024 11:14 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के होटल हारमनी इन में कैसीनो चलाने वाले होटल मालिक भाजपा नेता मेरठ महानगर के पूर्व कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा समेत पंद्रह लोगों के खिलाफ नौचंदी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नवीन अरोड़ा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी का मेडिकल कराने के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये के काॅइन और चिप्स भी बरामद किए है। 
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ में कैसीनो पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर निवासी भाजपा नेता नवीन अरोड़ा का गढ़ रोड पर हारमनी इन होटल है। इसमें राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा और अमित चांदना की साझेदारी है। पांचों हिस्सेदार होटल में काफी दिनों से अवैध तरीके से कैसीनो का संचालन करा रहे थे।

विज्ञापन

3 of 7
मेरठ में कैसीनो पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात होटल में शहर और दिल्ली तथा गाजियाबाद के रईसजादे कैसीनो खेलने आए हुए थे। सूचना लीक होने की वजह से कैसीनो पर दांव लगा रहे सभी लोग भागने लगे। पुलिस ने छह युवतियों समेत 21 लोगों को पकड़ा था। 

4 of 7
मेरठ में कैसीनो पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
युवतियां मुंबई की मॉडल बताई गईं हैं। लेकिन बाद में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार की तहरीर पर नौचंदी पुलिस ने नवीन अरोड़ा, राकेश, मोहित, गौरव कंसल, राजकुमार, राजीव गुलाटी, संजय अरोड़ा, देवेंद्र पाल सेठी, राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा, अमित चांदना, रजत सिंह, हिमांशु, मैनेजर आदिल खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आठ आरोपी नवीन अरोड़ा, राजीव, राजकुमार, राकेश, संजय, मोहित, देवेंद्र और गौरव को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ में कैसीनो - फोटो : अमर उजाला
रात को छोड़ा, फटकार लगी तो सुबह फिर बुलाया
नवीन अरोड़ा समेत आठ आरोपियों को सोमवार रात पुलिस ने पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया था। जब फटकार लगी तो सभी को पूछताछ करने के बहाने मंगलवार को बुलाकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ में कैसीनो पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेताओं ने बनाए रखी दूरी
नवीन अरोड़ा के अलावा कुछ अन्य आरोपी भी भाजपा से जुड़े हैं। इसके बावजूद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और भाजपा जनप्रतिनिधियों ने नवीन अरोड़ा और उनके साथियों से दूरी बनाए रखी। हालांकि छुटभैया कार्यकर्ता थाने से लेकर कोर्ट के बाहर तक दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ में कैसीनो पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
नवीन अरोड़ा- निवासी शास्त्रीनगर होटल स्वामी, कपड़ा कारोबारी
राकेश सहगल - निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड, धागा कारोबारी
राजकुमार- निवासी बेगमबाग, हेंडलूम व्यापारी
संजय अरोड़ा- निवासी   शास्त्रीनगर, अधिवक्ता
राजीव गुलाठी- निवासी बेगमबाग, कपड़ा कारोबारी
गौरव कंसल - निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड स्पेयर पार्ट्स व्यापारी
मोहित टंडन- निवासी जागृति विहार हेंडलूम व्यापारी
देवेंद्र कुमार सेठी- निवासी कल्याणी सिविल लाइंस, आढ़ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें