फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: फैसल ने रची थी हिंसा कराने की साजिश, राजस्थान से एक दिन पहले आया था कैराना

Wed, 25 Dec 2019 12:33 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 7
चारों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आड़ में शामली जिले में हिंसा फैलाने की साजिश राजस्थान के कोटा निवासी फैसल ने रची थी। पुलिस ने फैसल सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फैसल और उसके तीनों साथियों ने खुद को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का कार्यकर्ता बताया है। पुलिस का दावा है कि फैसल ने कैराना के युवकों को साथ लेकर ईदगाह के मैदान पर भीड़ इकट्ठा कराई थी। आरोपियों के कब्जे से भड़काऊ पोस्टर और मोबाइल फोन आदि सामान बरामद किया है। धार्मिक उन्माद भड़काने की कोशिश समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

2 of 7
सपा कार्यालय पर किया था प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद फैसल निवासी मोदक स्टेशन थाना मोदक जिला कोटा (राजस्थान), अकबर निवासी दरबार कला कैराना, नौशाद और ताहिर निवासी गांव मामौर (कैराना) शामिल हैं। इन्हें कैराना में तितरवाड़ा चुंगी से गिरफ्तार किया है। पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया के नाम से छपे 257 पोस्टर बरामद किए हैं। इनके मोबाइल फोन की भी जांच की गई तो उनमें भी आपत्तिजनक सामग्री मिली है। पूछताछ करने पर उन्होंने खुद को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और एसडीपीआई का कार्यकर्ता बताया है।
विज्ञापन

3 of 7
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी के अनुसार आरोपियों ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के नाम पर जुमे की नमाज के दौरान कैराना के ईदगाह में लोगों को भड़काकर भीड़ जुटाई थी और वहां माहौल खराब करने की कोशिश की थी। आरोपियों का मंसूबा दंगा फैलाने का था। लिहाजा इन पर कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बरामद मोबाइल फोन में दर्ज सामग्री और मोबाइल नंबरों के माध्यम से पता किया जा रहा है कि इनके कौन और साथी हैं और वह भी माहौल खराब करने में शामिल तो नहीं थे। आरोपियों पर धार्मिक उन्माद भड़काने, निषेधाज्ञा उल्लंघन सहित संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

4 of 7
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जुमे से एक दिन पहले आया था 
कैराना कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा के अनुसार नागरिकता संशोधन कानून  के विरोध में जुमे से एक दिन पहले 19 दिसंबर को राजस्थान से मोहम्मद फैसल ने कैराना क्षेत्र में आकर पॉपुलर फ्रंट के सदस्यों को अपने साथ जोड़ा और जुमे के दिन दंगा भड़काने और आगजनी कराने का प्रयास किया था। जुमे के दिन गिरफ्तार कर जेल भेजे मामौर के ग्राम प्रधान नूरदीन सहित 9 आरोपियों की जमानत का भी प्रयास किया था।
विज्ञापन

5 of 7
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ये हुई थी कैराना में घटना 
नागरिक संशोधन कानून को लेकर कैराना में ईदगाह के मैदान में इकट्ठा लोगों ने जमकर नारेबाजी की थी। एसडीएम डॉक्टर अमित पाल शर्मा और सीओ प्रदीप सिंह द्वारा समझाने पर भीड़ लौटने लगी थी, लेकिन भीड़ में शामिल युवकों ने बाजार का रुख कर लिया था। अधिकारियों ने भीड़ से आगे पहुंचकर उन्हें वापस भेजा था और माहौल खराब होने से बचाया था।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
703 पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट 
कैराना में जुमे की नमाज के बाद ईदगाह में जमा हुई भीड़ और मुंह पर कपड़ा बांधकर विरोध ,नारेबाजी करने और माहौल खराब करने के मामले में पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ड्रोन कैमरे से भीड़ की वीडियोग्राफी कराई थी। वीडियोग्राफी में पहचान होने के बाद पुलिस ने तीन नामजद सद्दू उर्फ शादाब निवासी खैलकलां, अहमद पुत्र नसीम व वकील पुत्र असगर निवासी जामा मस्जिद थाना कैराना सहित 700 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने पहले ही दिया था संकेत 
अमर उजाला ने 22 दिसंबर के अंक में आशंका जताई थी कि कैराना और शामली में जुमे की नमाज के बाद जमा हुई भीड़ में कुछ बाहरी तत्व भी नजर आ रहे थे। पुलिस भी इस लाइन पर काम कर रही थी। खुफिया एजेंसी भी इसकी पड़ताल में लगी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें