फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से खचाखच भरी बस पलटी, पांच की मौत और कई घायल, देखें तस्वीरें

Fri, 08 Sep 2017 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
विज्ञापन
1 of 6
अनियंत्रित होकर बस पलटी
यात्रियों से भरी प्राइवेट मिनी बस जलालाबाद- गंगोह मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों में आठ की हालत गंभीर बनी है। हादसे पर गुस्साए लोगों ने डग्गामार वाहनों का संचालन बंद कराने की मांग करते हुए हंगामा प्रदर्शन कर जाम लगा दिया और शव नहीं उठने दिए। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

2 of 6
अनियंत्रित होकर बस पलटी
बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जलालाबाद से सवारियां लेकर मिनी बस चालक गंगोह के लिए रवाना हुआ। जलालाबाद-गंगोह मार्ग पर जब बस सोहजनी उमरपुर की खूनी पुलिया के निकट पहुंची, तो सामने से आते वाहन को बचाने के प्रयास में अनियन्त्रित होकर खाई में पलट गई।
विज्ञापन

3 of 6
अनियंत्रित होकर बस पलटी
राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 100 पुलिस को दी। आसपास के गांव सोहजनी और अहमदपुर के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जलालाबाद से क्रेन और एंबुलेंस बुलवाई। बस में घायल यात्रियों को निकालने के बाद थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जब बस को खाई से उठाया गया तो उसके नीचे का मंजर देखकर हर कोई कांप गया। बस के नीचे दो छात्र और दो अन्य यात्री दबे हुए थे और चारों की मौत हो गई थी। इसके अलावा सड़क किनारे खाई में भरे पानी से चार वर्षीय बच्ची का शव भी मिला। 

4 of 6
अनियंत्रित होकर बस पलटी
हादसे के बाद लोगों में डग्गामार वाहनों के संचालन और पुलिस प्रशासन की लापरवाही को लेकर गुस्सा भड़क गया। लोगों ने पांचों शव सडक पर रख कर गंगोह मार्ग पर जाम लगा दिया। इसी दौरान अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा, सीओ राजेश तिवारी और कई थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि डग्गामार वाहनों पर रोक लगवाई जाएगी। इसके बाद करीब तीन बजे जाम खोलने पर मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भिजवाए गए। घायलों में से जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
अनियंत्रित होकर बस पलटी
गांव सोहजनी उमरपुर निवासी शाहरुख पुत्र कल्लू (20 वर्षीय) यामीन पुत्र यासीन (55 वर्षीय), बिरालसी निवासी ओमप्रकाश (24 वर्षीय), जानीपुर निवासी विशु पुत्र विनोद प्रजापति (19 वर्षीय) और अनुष्का (4 वर्षीय) पुत्री मुकेश निवासी डेरा मानकपुर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनियंत्रित होकर बस पलटी
महफूज पुत्र वाहिद जलालाबाद, मौसम पुत्र नेत्रपाल रादौर, सुगाधा निवासी गढीपुख्ता, शिवम निवासी रादौर, इसम सिंह निवासी जानीपुर, खुर्शीद निवासी थानाभवन, जनार्दन निवासी गंगोह, रेखा निवासी पानीपत, फरमान निवासी तीतरो, रिफाकत निवासी तीतरो, प्रमिला निवासी तल्हेडी, रूकमेश निवासी गंगोह, इमराना निवासी थानाभवन, सरोज निवासी गढीपुख्ता, भूरी निवासी तीतरो, गुफरान निवासी तीतरो और जिया तीतरो घायल हो गई। इनके अलावा भी कुछ यात्रियों को चोट आई, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें