फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: अनियंत्रित होकर खम्भे से टकराई रोडवेज बस, मची चीख-पुकार, दर्जनों यात्री घायल

Sun, 01 Apr 2018 08:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
खम्बे से टकराई रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में रविवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में बस चालक सहित दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और...
विज्ञापन

2 of 7
खम्बे से टकराई रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यह घटना रतनपुरी थाना क्षेत्र की है। रतनपुरी में धर्म कांटे के पास बुढ़ाना जा रही खतौली डिपो की रोडवेज बस साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खम्भे से टकरा गई। हादसे में चालक सहित दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एंबुलेंस सूचना के काफी देर बाद भी मौके पर नहीं पहुंची।

पढ़ें : एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक साथ उठी अर्थियां तो नम हुई आंखें
विज्ञापन

जानिए, पूरा अपडेट

3 of 7
खम्बे से टकराई रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
खतौली डिपो की बस संख्या यूपी-11-टी-4265 सुबह साढ़े आठ बजे खतौली से बुढ़ाना के लिए चली थी। बस पर चालक बीर सिंह पुत्र बाबूराम निवासी शेखपुरा खतौली एवं परिचालक इस्लाम पुत्र हमीदुद्दीन निवासी सरधना थे। दुर्घटना के समय बस में कुल 27 यात्री सवार थे। जब यह बस रतनपुरी में धर्म कांटे के पास पहुंची, तो बस चालक बीर सिंह सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बस पर नियंत्रण खो बैठे। जिससे बस सड़क किनारे खड़े तीन पेड़ों को तोड़ते हुए खम्बे से जा टकराई। गनीमत यह रही कि वह खम्भा बिना लाइन के ही खड़ा था। अन्यथा स्थिति और अधिक भयावह हो सकती थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

4 of 7
खम्बे से टकराई रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
इस दुर्घटना में चालक बीर सिंह की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। बस का स्टेयरिंग उसके पेट में धंस गया। इस भीषण टक्कर में बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हुए। जिनमें शशि पत्नी सुरेश निवासी गांव सठेडी थाना बुढ़ाना एवं उसका एक पोता अनमोल एवं पोती राधिका भी गंभीर रूप से घायल हुए।

पढ़ें : यूपी: दो दर्दनाक हादसे, तीन लोगों की मौत, डेढ़ दर्जन लोग घायल
विज्ञापन

5 of 7
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
इनके अलावा बस में सवार मौहम्मद आबिद, मौहम्मद नसीम, रिहाना निवासीगण खतौली, सुभाषचन्द सिकंदरपुर, प्रवेज आलम भनवाड़ा, सलीम निवासी कैली कपसाड, सुबोध राठी लुहसाना, अलीम निवासी मोहद्दीनपुर, सचिन कुमार एवं रमेशचंद निवासीगण बुढाना, आशु टोडा, सोहन सिंह खतौली, रणवीर सिंह रामपुर आदि दर्जनों यात्री घायल हुए।
विज्ञापन

6 of 7
खम्बे से टकराई रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
उधर साइकिल सवार निर्मल सिंह पुत्र बारू सिंह निवासी खतौला थाना शाहपुर भी बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका एक हाथ टूट गया। निर्मल सिंह रतनपुरी में स्थित धर्मवीर के कोल्हू पर मजदूरी करता है। वह रतनपुरी से सामान लेकर कोल्हू पर वापस आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खम्बे से टकराई रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर रतनपुरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से स्टेरिंग के बीच फंसे हुए चालक बीर सिंह को बमुश्किल बाहर निकाला। चालक बीर सिंह के पेट, सिर और पैर में काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने अन्य घायलों को भी बस से बाहर निकाला। सूचना के बाद भी एम्बुलेंस काफी देर तक भी मौके पर नहीं पहुंची। तब पुलिस ने सभी घायलों को वहां से गुजर रही गाड़ियों की मदद से अस्पताल भिजवाया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें