फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या से जुड़ा एक बड़ा खुलासा, बलवाइयों ने की थी ये कोशिश

Tue, 11 Dec 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर बवाल में गोली का शिकार हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को गोली किसने मारी, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर को गोली खेत की डोल पर मारी गई थी। अगली स्लाइड में जानिए, बलवाइयों ने गोली मारने के बाद क्या कोशिश की थी:-
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जब पुलिस टीम घायल इंस्पेक्टर को ले जाने के लिए गाड़ी लेकर खेत में घुसी तो बलवाइयों ने हमला कर दिया और गाड़ी में सिर के बल जमीन से लटके हुए इंस्पेक्टर को जलाने की नीयत से गाड़ी में आग लगा दी गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
बिलखतीं सुबोध कुमार की पत्नी रजनी - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि गाड़ी में आग लगने के दौरान इंस्पेक्टर उसमें मौजूद थे। वहीं गाड़ी में आग लगी देख कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और इंस्पेक्टर को बाहर निकाला।

4 of 7
पुलिस अफसरों के आगे बिलखतीं सुबोध कुमार की पत्नी रजनी - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि आग लगने के कारण इंस्पेक्टर के पैर का एक जूता भी जल चुका था। हालांकि अधिकारी अभी इस बाबत पुष्टि नहीं कर रहे हैं। बवाल की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ही बवाल की भयावहता जांच में सामने आ रही है।
विज्ञापन

5 of 7
फौजी जीतू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फौजी बोला- मैं निर्दोष हूं
मैं निर्दोष हूं, मैंने किसी पर गोली नहीं चलाई। जिला न्यायालय परिसर में पुलिस कस्टडी में घिरा जीतू अपनी बेगुनाही को लेकर चिल्लाता रहा। लेकिन, पुलिस ने उसे मीडिया के सामने आने से रोक दिया और जिला कारागार के लिए लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
स्याना बवाल में आरोपी जीतू फौजी को पुलिस ने रविवार शाम को जिला न्यायालय में रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच ऑफिस में जीतू को मीडिया से दूर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं जीतू फौजी की मां ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर मेरे बेटे ने इंस्पेक्टर को गोली मारी है तो मैं उसे खुद गोली मार दूंगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें