फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर बवाल में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर सुबोध थे दिलेर व खुशमिजाज, देखें उनकी चुनिंदा तस्वीरें

Mon, 03 Dec 2018 06:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
Subodh Kumar Rathore
यूपी के बुलंदशहर में गोवंश के अवशेष मिलने पर सोमवार को बवाल हो गया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। वहीं बवाल के दौरान एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई व कई सिपाही घायल हुए हैं। हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर एक दिलेर और खुशमिजाज शख्स थे। देखें उनकी कुछ चुनिंदा तस्वीरें:- 
विज्ञापन

2 of 9
Subodh Kumar Rathore
गौरतलब है कि बुलंदशहर में आयोजित तीन दिवसीय इज्तमा के लिए मेरठ, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर से भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग वहां पहुंचे। सोमवार को नमाज के दौरान हजारों की संख्या में जहां मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों को लौट रहे थे वहीं बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में चिंगरावटी के नजदीक बवाल हो गया। बवाल के दौरान भीड़ ने इंस्पेक्टर स्याना सुबोध कुमार राठौर की जान ले ली। 
विज्ञापन

3 of 9
Subodh Kumar Rathore
  इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राठौर मूल रूप से एटा के रहने वाले थे और मेरठ के पल्लवपुरम में भी उनका एक मकान है। बताया जा रहा है तीन साल पहले ही वह परिवार सहित गाजियाबाद शिफ्ट हुए थे। 

4 of 9
Subodh Kumar Rathore
बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भी तैनात रह चुके थे। तीन साल पहले तक वह अपने परिवार के साथ मेरठ में ही रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक हिंसा के दौरान सिर में चोट लगने से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन

5 of 9
Subodh Kumar Rathore
हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर की मौत के बाद मेरठ में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। शहर के अलग अलग स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। वहीं इंस्पेक्टर सुबोध के साथी व पुलिस प्रशासन के लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


 
विज्ञापन

6 of 9
Subodh Kumar Rathore
इससे पहले भी 23 जनवरी, 2016 को इंस्पेक्टर सुबोध मथुरा में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए थे। इस मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया था। सुबोध कुमार उस वक्त एसओ वृंदावन थे। यहां भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए वह घायल हो गए थे। 

 
विज्ञापन

7 of 9
Subodh Kumar Rathore
बताया जा रहा है इंस्पेक्टर सुबोध एक खुशमिजाज और दिलेर व्यक्तित्व वाले इंसान थे। उन्हें अनुशासन में रहकर जीवन जीना पसंद था। इन दिनों उनकी तैनाती स्याना क्षेत्र में थी। 

 

8 of 9
subodh kumar
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राठौर के परिवार में उनकी पत्नी व दो बेटे हैं। उनके मेरठ स्थित मकान में रह रहे किराएदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह कभी कभी मेरठ आते थे और किराया लेकर चले जाते थे। वह नेक और दिलखुश इंसान थे हमेशा हंसते रहते थे। 
विज्ञापन

9 of 9
Subodh Kumar Rathore
गौरतलब है कि इंस्पेक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे। उन्होंने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हुई हैं। वहीं उन्हें पालतु जानवरों से काफी प्यार था। उन्होंने एक लैबराडोर डॉग के साथ अपनी एक तस्वीर फेसबुक पर भी शेयर की हुई है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें