फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान से भीम आर्मी को करारा झटका, ये रही बड़ी वजह

Mon, 17 Sep 2018 07:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो
बसपा सुप्रीमो मायावती के पलटवार से भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के बसपा से रिश्ते सुधारने के प्रयासों को करारा झटका लगा है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बसपा सुप्रीमो ने भीम आर्मी को निशाने पर लिया है। मायावती के बयान से भीम आर्मी पशोपेश में आ गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला
इससे जाहिर है कि बसपा बहुजन मतों में किसी तरह का बंटवारा नहीं चाहती है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने जेल से रिहा होने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती को अपने बुआ बताया था।
विज्ञापन

3 of 6
चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर ने कहा था कि बुआ ने बहुजन समाज के लिए बहुत काम किया है। इस बयान के बाद उम्मीद थी कि भीम आर्मी के बसपा से संबंध सुधरेंगे।

4 of 6
चंद्रशेखर ऊर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में हुई हिंसा के बाद यहां आई मायावती ने भीम आर्मी को भाजपा से अलग हुए लोगों को संगठन बताया था। मायावती भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को रासुका में जेल बंद रखने के मामले भी चुप्पी साधी रही।
विज्ञापन

5 of 6
चंद्रशेखर उर्फ रावण
रविवार को आए बसपा सुप्रीमो के बयान ने भीम आर्मी को पशोपेश में डाल दिया है। मायावती ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए लोग उनसे बुआ और बहन का रिश्ता बनाना चाहते हैं, लेकिन हिंसा के आरोपियों से उनका कोई लेना देना नहीं है। अगर बहुजन समाज के लिए काम करना है तो बसपा से जुड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला
मायावती के बयान के बाद से भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का कहना है कि उन्होंने बसपा सुप्रीमो की पत्रकार वार्ता नहीं सुनी है। इस पर अभी वह कुछ नहीं बोलना चाहते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें