आजादी की लड़ाई में मेरठ की धरती पर हमारे पूर्वज अंग्रेजों की गोलियों के सामने सीना तानकर डटे रहे। इसलिए मेरठ की धरती क्रांतिधरा कहलाई। कुछ दिन बाद हम स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएंगे पर दुखद है कि बुधवार को नंगलाशेखू गांव में बीच सड़क पर आरोपी बड़े भाई हसीन ने अपनी 17 साल की बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बनाते रहे और कुछ वहां से मुंह छिपाकर निकल गए। किसी ने भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं की।
पुलिस के आने तक 20 मिनट शव बीच सड़क पर पड़ा रहा। सरेआम हुई इस हैवानियत का लाइव वीडियो देखकर पुलिस भी हैरान है। वीडियो में आसपास लोगों की भीड़ नजर आ रही है, हत्यारोपी सड़क पर बहन का बेरहमी से गला घोट रहा है। किशोरी छटपटाते हुए नजर आ रही है।