होटल से पकड़ी गई युवतियों को लेजाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शादी से पहले मिलना पड़ा भारी
ऑसम होटल में छापेमारी के दौरान तीन कमरों में ऐसे भी जोड़े मिले, जिनकी कुछ समय बाद ही शादी होनी थी। रिंग सेरेमनी हो चुकी थी। ऐसे ही एक जोड़े में शामिल युवक ने बताया कि उनकी शादी हो चुकी है। मैडम का जन्मदिन था। इसलिए वह उन्हें खुद खरीदारी कराने के लिए आ गया।
होटल में कुछ देर रुककर वह बाजार शॉपिंग करने पहुंचे। शॉपिंग करने के बाद वापस होटल आये ही थे कि पुलिस ने छापा मार दिया। बाद में इन लोगों ने अपने परिजनों से पुलिस की बात कराई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।