फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गले की टूटी हड्डी... प्राइवेट पार्ट पर चोट, कत्ल से पहले बच्ची के साथ हुई थी दरिंदगी की हदें पार; खुलासा

Mon, 12 May 2025 12:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में कब्रिस्तान की झाड़ियों में 10 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई थी। उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन
1 of 6
saharanpur murder - फोटो : संवाद
सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में शनिवार को जिस बच्ची का शव मिला था, उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें खुलासा हुआ है कि हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म भी हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार को बच्ची का शव घर से करीब 200 मीटर दूर कब्रिस्तान की झाड़ियों में पड़ा मिला था। बच्ची शुक्रवार देर शाम खेलते समय गायब हो गई थी। उसके बाद परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उस दिन पता नहीं चला था। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी थी। परिजनों व पुलिस ने मिलकर बच्ची को ढूंढा।
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
शनिवार सुबह कब्रिस्तान में बच्ची खून से लथपथ मिली थी। तब आशंका जताई गई थी कि बच्ची के साथ गलत काम किया। गले पर भी निशान मिले थे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराया था। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। गले की हड्डी टूटना भी आया है। इससे साफ है कि दरिंदे ने बच्ची के साथ कितनी घिनौनी हरकत की। पुलिस ने आरोपी वेदपाल उर्फ बेदा को पेपर मिल रोड पर भट्टा कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 6
झाड़ियों में मिला बच्ची का शव - फोटो : संवाद
नशे का आदी है आरोपी
पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी है। उम्र 45 से 50 साल के बीच है। रात के समय रोज शराब पीता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किया।
 

4 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
बच्ची को तलाश करने का करता रहा नाटक 
पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी भी बच्ची की तलाश करने का नाटक करता रहा, ताकि परिजनों व पुलिस को भनक नहीं लग सके। जिस जगह पर बच्ची का शव छिपाया था, वहां पर आरोपी किसी को लेकर नहीं गया। कब्रिस्तान की झाड़ियों में ही बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
झाड़ियों में मिला बच्ची का शव - फोटो : संवाद
बच्ची की पोस्टमार्टम आ गई है। उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। गला दबाकर हत्या की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया है। शैलेंद्र प्रताप गौतम, सीओ द्वितीय 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और झाड़ियों में बच्ची का शव देखती पुलिस - फोटो : संवाद
10 वर्षीय बच्ची की हत्या, कब्रिस्तान में लहूलुहान हालत में मिला शव
आपको बता दें कि सहारनपुर के थाना सदर बाजार इलाके में पेपर मिल रोड स्थित एक कॉलोनी में 10 और 11 मई की रात में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी गई थी, उसका शव खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में घर से करीब 200 मीटर कब्रिस्तान की झाड़ियों में पड़ा मिला था। पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी बेटी बच्चों के साथ घर के पास खेल रही थी। इसके बाद अचानक लापता हो गई। शनिवार सुबह उनकी बेटी का शव कब्रिस्तान में पड़ा मिला था। 

यह भी पढ़ें: Bulandshahr Case: शर्मनाक... पहले पुलिस ने मां को दौड़ाया, अब किया ये काम; गैंगरेप और हत्याकांड में नया खुलासा





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें