फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला बड़ा हादसा: मेरठ में अंग्रेजों के जमाने का पुल टूटा, डस्ट से भरा ट्रक नहर में गिरा, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sat, 01 Apr 2023 10:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में गंगनहर का पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरधना में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां सरधना में गंगनहर के पुल पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल अचानक धराशायी हो गया। पुल टूटने के दौरान डस्ट लेकर गुजर रहा एक ट्रक हादसे की चपेट में आ गया। ट्रक का पीछे का हिस्सा नहर में गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। बताया गया कि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं पुल टूटने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है।

जानकारी के अनुसार इस पुल पर ब्रिटिश काल से आवागमन जारी था। काफी पहले ही इस पुल का समय पूरा हो गया था, ऐसे में पुल कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता था। इसे लेकर चेतावनी भी जारी की जा चुकी थी। वहीं क्षेत्रवासी लगातार नए पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे लेकिन शनिवार को आखिरकार हादसा हो गया। आगे तस्वीरों में देखें ये हादसा।
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ में गंगनहर का पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
सरधना में सलावा झाल के पास गंगनहर का पुराना पुल टूटने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुल टूटते ही डस्ट से भरा ट्रक आधा नहर में गिर गया। बिजलीघर के निकट यह हादसा हुआ है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि कई गांवों का आवागमन बंद हो गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ में गंगनहर का पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सलावा गंगनहर का करीब सौ साल पुराने पुल पर ओवरलोड वाहनों का बेखौफ दौड़ना जारी थी। इसी कारण शनिवार को पुल आखिर बीच में से टूट गया। डस्ट से भरा ओवरलोड ट्रक आधा बीच में लटकता हुआ झूलता रहा। यह दृश्य देखकर हर कोई दंग रह गया। बताया गया कि यह पुल दर्जनों गांवों को जोड़ता था। ऐसे में ग्रामीणों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है।

4 of 5
मेरठ में गंगनहर का पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल सौ साल से पुराना अंग्रेजों के शासन का बना हुआ था। जर्जर हालत होने के बाद भी विभाग ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। इस लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ में गंगनहर का पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
इसी पुल के नीचे से सलावा जल विद्दयुत गृह के लिए पानी जाता है। वहीं हादसे के बाद से  सलावा, जमालपुर, कुशावली, ज्वालागढ़, खेड़ा, अक्खेपुर सहित दर्जनों गांवों का आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें