फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को मिला अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान, एसपी शैलेश पांडेय ने कहा- युवा देश की ताकत

Tue, 02 Jul 2019 04:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 8
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में शामिल छात्र व छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन और शोभित डीम्ड यूनिवर्सिटी मेरठ की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन यूपी के बागपत में किया गया। इसमें यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई की परीक्षा में 60 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एसपी शैलेश कुमार पांडेय और सीडीओ पीसी जायसवाल ने मेधावियों को सम्मानित किया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
अमर उजाला भविष्य निधि सम्मान समारोह में शामिल छात्र व छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के महावीर भवन में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि युवा देश की ताकत हैं। बेहतर शिक्षा हासिल कर युवा देश को मजबूत बनाने का काम करें। समय की चुनौतियों से निपटने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी है। पांडेय ने कहा कि युवा सपनें जरूर देखें। सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत से आगे बढ़ें। सफलता का कोई शॉर्टकट फार्मूला नहीं होता है।

 
विज्ञापन

3 of 8
सीडीओ पीसी जायसवाल व एसपी शैलेश कुमार पांडेय - फोटो : अमर उजाला
सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि 12वीं तक की पढ़ाई सही तरीके से पूरी करने वाले होनहार निश्चित तौर पर आने वाले कुछ ही सालों में देश के लिए बेहतर सेवाएं देंगे। स्नातक और परास्नातक की शिक्षा को भी गंभीरता के साथ पूरा करें। सीडीओ ने युवाओं से आह्वान किया कि वह पानी की बूंद-बूंद बचाने में सहयोग करें। युवा ही समाज को जागरूक कर अभियान में अमूल्य योगदान दे सकते हैं।

 

4 of 8
गुलशन कुमार -एसडीएम बड़ौत - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम बड़ौत गुलशन कुमार ने भी युवाओं से मेहनत से शिक्षा हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ताकत से समाज और देश की दिशा बदल सकते हैं। शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में भी सहभागिता करें।  

 
विज्ञापन

5 of 8
उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में शामिल अतिथि - फोटो : अमर उजाला
शोभित डीम्ड यूनिवर्सिटी मेरठ के स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज की डायरेक्टर  डॉ. पूनम देवदत्त ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प  नहीं होता। यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज के डीन डॉ. विशाल विश्नोई ने कहा कि युवा प्लानिंग के साथ आगे बढ़ें और निर्धारित लक्ष्य को हासिल करें।  
विज्ञापन

6 of 8
तनु के पिता हरेंद्र सिंह को सम्मानित करते अतिथि - फोटो : अमर उजाला
तनु के पिता हरेंद्र सिंह को किया सम्मानित
यूपी बोर्ड में सूबे की टॉपर होनहार छात्रा तनु तोमर के पिता हरेंद्र सिंह को कार्यक्रम में सम्मानित किया। अतिथियों ने उनके प्रयास और बेटी को आगे बढ़ाने की प्रशंसा की। इसके अलावा मेरिट में चौथे स्थान पर रहे युवराज सिंह को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

7 of 8
सेल्फी लेते छात्र - फोटो : अमर उजाला
दिगंबर जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष राम मोहन भारद्वाज, शोभित यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अभिषेक डबास, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना के उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा के प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह, चौधरी दिलीप सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश वर्मा, लार्ड महावीर स्कूल के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह, वनस्थली स्कूल के शिक्षक हर्षित जैन, जेपी स्कूल के शिक्षक गौरव शर्मा, श्रीराम स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव तोमर, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। इसमें अतिथियों को सम्मानित किया। सीडीओ पीसी जायसवाल और अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

8 of 8
सेल्फी लेती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सेल्फी लेने की लग गई होड़
कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं ने सेल्फी भी ली। इसके अलावा युवाओं ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय के साथ भी सेल्फी और पुलिस सेवा में शामिल होने के विषय में जानकारी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें