सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
दूल्हे को देखकर स्टेज पर ही बिफर गई दुल्हन, तोड़ी वरमाला, शादी से किया इनकार
मेरठ से सटे भावनपुर दूल्हे का काला रंग देखकर स्टेज पर ही दुल्हन भड़क गई। उसने वरमाला तोड़कर शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन को मनाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी हरिद्वार के एक गांव में तय हुई थी। लड़की पक्ष ने शादी से पूर्व की सभी रस्में अच्छे से निभाई थीं।
तय समय पर चढ़त के बाद दूल्हा स्टेज पर जाकर बैठ गया। दुल्हन भी सहेलियों के साथ वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंच गई। लेकिन जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा तो वह भड़क गई। दुल्हन ने गुस्से में वरमाला तोड़ डाली और अपने परिजनों पर बरस पड़ी। परिजनों ने शादी के लिए उसे काफी मनाया लेकिन वह नहीं मानी। साफ इनकार कर दिया।चर्चा है कि दुल्हन को दूसरा फोटो दिखाया गया था। दूल्हा पक्ष ने गांव वालों से किसी और युवती से शादी करने की बात की, लेकिन कोई इसके लिए तैयार नहीं हुआ। बाद में बरात बिना दुल्हन के लौट गई।