फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: हथियारों व हैंड ग्रेनेड के साथ युवक की वायरल तस्वीरों का सच आया सामने, तमंचा व कारतूस बरामद

Sat, 17 Aug 2019 02:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
हथियारों के साथ युवक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत जनपद में हाथ में ग्रेनेड व हथियारों के साथ बाघू गांव के युवक रामवीर उर्फ 'गुरु' के फोटो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पूछताछ में इस पूरे मामले का सच भी सामने आ गया है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हैंड ग्रेनेड के साथ युवक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा है कि युवक ने चार साल पहले खेकड़ा थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में अपने दोस्त के घर फोटो खिंचवाए थे। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर एक तमंचा व कारतूस बरामद किए जबकि उसका दोस्त अभी फरार है। उस पर लूट के मुकदमे दर्ज हैं।
 
दोस्त के पकड़े जाने के बाद ही हैंड ग्रेनेड के बारे में पता चल सकेगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

3 of 5
हथियार समेत युवक - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले ट्विटर पर हैंड ग्रेनेड और हथियारों के जखीरे के साथ एक युवक के फोटो वायरल हुए थे। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर दो दिन तक पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार रोरिया ने बताया कि युवक रामवीर उर्फ गुरू उर्फ भूरा पुत्र उदयवीर बाघू गांव का रहने वाला है।
 
वह गुफा मंदिर के पास एक अखाड़े में पहलवानी के दांव पेंच सीख रहा है। खेकड़ा थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी अंकित से उसकी दोस्ती है। चार साल पहले वह अपने दोस्त अंकित के घर गया था। वहां हैंड ग्रेनेड और हथियारों के साथ फोटो खिंचवाए थे। 

4 of 5
हैंडग्रेनेड व हथियार समेत युवक की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दोस्त अंकित के मोबाइल से ही फोटो खींचे गए थे। दोस्त ने उसे फोटो भी नहीं दिए थे। उसके बाद रामवीर का बाघू गांव में झगड़ा हो गया था। धारा 307 आईपीसी में उसके खिलाफ मुकदमा हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ माह बाद उसे जमानत मिल गई थी। इसके बाद वह दोस्त अंकित से नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बरामद तमंचा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि उसका दोस्त अंकित लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता है। मेरठ जिले में उसके खिलाफ लूट के मुदकमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी रामवीर की निशानदेही पर तमंचा और कारतूस बरामद किए। उसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। 

पुलिस उसके दोस्त की तलाश में जुटी हुई है। उसके पकड़े जाने के बाद ही हैंड ग्रेनेड किसके पास है और कहां से लाया था, इसके बारे में पता चल सकेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें