फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में नजर आएंगी राजा चौधरी की बेटी पलक, 9 तस्वीरों में देखें उनका खूबसूरत अंदाज

Fri, 27 Jul 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
पलक तिवारी
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके एक्स हसबैंड राजा चौधरी की बेटी पलक काफी बड़ी हो गईं है। जी हां, मेरठ के रहने वाले राजा और पत्नी श्वेता का साल 2007 में तलाक हो गया था और उनकी बेटी की कस्टडी श्वेता तिवारी को मिली। उनकी बेटी अब अपनी मां श्वेता के साथ ही रहती हैं।

पलक को भी अपनी मां की तरह ही एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक है। आज हम आपको दिखा रहे हैं पलक की कुछ खास तस्वीरें, जिन्हें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पलक बिल्कुल अपने माता-पिता की तरह एक्टिंग में हाथ आजमाना चाहती हैं:-
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं पलक

2 of 9
पलक तिवारी
साल 2007 में जन्मीं पलक अब 17 साल की हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के लिए पोस्ट करती रहती हैं।  पलक की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फाॅलोइंग हैं।
विज्ञापन

मां की ही तरह एक्टिंग का शौक

3 of 9
पलक तिवारी
अपनी खुबसूरत तस्वीरों की वजह से पलक अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अपने फोटोशूट की कई उम्दा तस्वीरें पलक ने अपने इंस्टाग्राम पर सांझा की हैं, जिनमें उनका ग्लैमर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह भी मॉम श्वेता की ही तरह इंडस्ट्री में कॅरियर बनाना चाहती हैं।

जल्द शुरू करेंगी फिल्मी कॅरियर

4 of 9
पलक तिवारीp
खबर तो यह भी आईं थी कि पलक जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। कहा जा रहा था कि वह फिल्म तारे जमीं पर से फेमस हुए एक्टर दर्शील सफारी के साथ अपना फिल्मी कॅरियर शुरू करेंगी। एक इंटरव्यू के दौरान पलक ने फिल्म साइन करने की बात भी कही थी।
विज्ञापन

स्टाइल के मामले में हैं एडवांस

5 of 9
पलक तिवारी
पलक ने कुछ समय पहले फोटोशूट करवाया था, जिसमें वह ऑफ शोल्डर टॉप और लैदर पैंट में काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं। पलक अपने बालों को अक्सर खुला रखती हैं।  जो भी हो स्टाइल के मामले में पलक बी-टाउन की टॉप डॉटर्स से किसी भी तरह कम नहीं हैं।
विज्ञापन

ये हैं पलक के शौक

6 of 9
पलक तिवारी
पलक को बचपन से ही एक्टिंग का शौक है और वह डांस क्लास भी नियमित रूप से जाती हैं। पलक को डॉग्स काफी पसंद हैं। पलक को जंकफूड काफी अच्छा लगता है। हां, लेकिन पलक जिम जाना नहीं भूलती, क्योंकि उन्हें अपनी फिटनेस का बहुत खयाल है।
विज्ञापन

7 of 9
पलक तिवारी
पलक उस वक्त काफी चर्चा में रही जब उन्हें उनकी एक तस्वीर के लिए ट्रोल किया गया। दरअसल, पलक ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी जिसके बाद उन्हें यह कहकर ट्रोल किया गया कि उन्होंने अपने लिप्स को खूबसूरत दिखाने के लिए बोटोक्स का सहारा लिया है हालांकि पलक ने इंस्टाग्राम पर इसका करारा जवाब भी दिया था।

हमेशा सुर्खियों में रहती हैं पलक

8 of 9
पलक तिवारी
पलक बॉलीवुड की चर्चा में रहने वाली बेटियों में से ही एक हैं। वह श्वेता चौधरी और उनके एक्स हसबैंड राजा चौधरी  की बेटी हैं। श्वेता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अभिनव कोहली से दूसरी शादी के लिए पलक ने ही राजी किया था।
विज्ञापन

9 of 9
पलक तिवारी
पलक अपनी मां श्वेता तिवारी के काफी नजदीक हैं। उनका एक भाई भी है जिसका नाम है निधान तिवारी। दरअसल, 3 जुलाई, 2013 को श्वेता ने एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी कर ली। निधान श्वेता तिवारी उनके दूसरे पति अभिनव कोहली के बेटे हैं। पलक को अपने भाई से बेहद प्यार है, पलक के इंस्टाग्राम पर छोटे भाई के साथ उनकी कई फोटो देखी जा सकती हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें