फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म के सेट पर समरीन को दिल दे बैठीं बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, देखें ये खास तस्वीरें

Sun, 14 Apr 2019 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 13
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर व तापसी पन्नू
शूटर दादी पर बन रही फिल्म 'सांड की आंख' की स्टारकास्ट इन दिनों यूपी के बागपत में डेरा जमाए हुए है। इस फिल्म में शूटर दादी चंद्रो तोमर का किरदार अदा कर रही अभिनेत्री भूमि पेडनेकर यहां बने फिल्म के सेट पर आठ साल की बच्ची समरीन को दिल दे बैठीं। वह फिलहाल मेरठ में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और यहां भी उन्होंने फिल्म के सेट पर समरीन को खास तौर पर बुलाया। आगे स्लाइड्स में जानिए आखिर क्या है वजह: -

 
विज्ञापन

2 of 13
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर समरीन के साथ - फोटो : अमर उजाला
जौहड़ी गांव की समरीन को भूमि ने गांव से मेरठ में चल रही शूटिंग के सेट पर बुलवाया। पढ़ने के लिए किताबें और स्कूल की ड्रेस दिलवाई। करीब एक घंटे तक बातें की। समरीन को पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सांड की आंख की शूटिंग का पहला हिस्सा जौहड़ी गांव में फिल्माया गया था।

 
विज्ञापन

3 of 13
शूटर दादियों के साथ भूमि पेडनेकर
पिछले महीने अभिनेत्री भूमि पेडनेकर शूटर दादी चंद्रो तोमर के परिवार के साथ गांव के मंदिर में घूमने के लिए गई थीं। यहां पर भूमि ने गांव की आठ साल की बच्ची समरीन को खड़े देखा। भूमि ने समरीन से कई सवाल किए, जिनका समरीन ने मासूमियत से जवाब दिया। 

 

4 of 13
बच्ची समरीन - फोटो : अमर उजाला
इस बच्ची के साथ अभिनेत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी। इसके बाद समरीन को फिल्म के सेट पर भी देखा गया। भूमि पेडनेकर की वैनिटी वैन में जौहड़ी के जिन छह बच्चों ने नागिन डांस किया था, उनमें सबसे आगे समरीन ही थी। 

 
विज्ञापन

5 of 13
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर समरीन को गोद में लिए हुए - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को फिल्म की मेरठ में शूटिंग हुई। भूमि ने गाड़ी भेजकर जौहड़ी से समरीन को फिल्म के सेट पर बुलवाया। समरीन को किताबें, बैग और स्कूल की ड्रेस दिलवाई गई। करीब एक घंटे तक समरीन फिल्म के सेट और भूमि की वैनिटी वैन में उसके साथ देखी गई। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया।

 
विज्ञापन

6 of 13
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ समरीन - फोटो : अमर उजाला
जानिए, कौन है समरीन
जौहड़ी गांव के मजदूर मेहरबान की सबसे छोटी बेटी है समरीन। पिता ईंट-भट्टे पर पथाई के अलावा रोजी रोटी के लिए मजदूरी करते हैं। भूमि ने बातचीत में जब समरीन से पढ़ाई की बाबत पूछा तो उसकी माली हालत के विषय में जानकारी मिली थी। अभिनेत्री ने समरीन को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। मेहरबान का परिवार भी भूमि पेडनेकर का मुरीद हो गया है। 
विज्ञापन

7 of 13
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर व तापसी पन्नू
टॉयलेट एक प्रेम कथा
भूमि पेडनेकर के हिस्से में कई कामयाब फिल्में है। लेकिन टॉयलेट एक प्रेम कथा उनकी अभी तक की सबसे कामयाब फिल्म है। सांड़ की आंख से भूमि को बड़ी उम्मीद है। 

8 of 13
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की वैनिटी वैन में समरीन - फोटो : अमर उजाला
समरीन आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने समरीन को पढ़ने के सामान के साथ घर का राशन और खाने पीने का सामान भी दिया है। यह भी कहा कि समरीन पढ़ाई कर, हम तुम्हारे साथ हैं। भविष्य में भी उसकी मदद की जाएगी।

9 of 13
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर व तापसी पन्नू
जौहड़ी गांव में शूटर दादी चंद्रो तोमर व प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग डायरेक्टर अनुराग कश्यप कर रहे हैं। यहां एक दृश्य ऐसा भी फिल्माया गया है जब वह भूमि और तापसी एक साथ साइकिल पर बैठकर शूटिंग रेंज में जाती हैं। 


 

10 of 13
अभिनेत्री तापसी पन्नू
अभिनेत्रियों पर सुरक्षा का घेरा
अभिनेत्रियों की सुरक्षा इतनी कड़ी है कि वहां टीम के चुनिंदा सदस्य ही जा सकते हैं। भीड़ को काबू करने के लिए पहले तो बाउंसर खड़े होते हैं। इसके बाद स्थानीय महिला पुलिस इसके बाद निजी सुरक्षाकर्मी रहते हैं। शूटिंग से पहले क्रू मेंबर सुरक्षाघेरा बनाते हैं, फिर अभिनेत्रियां शूटिंग करती हैं।

11 of 13
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर व तापसी पन्नू उपले बनाते हुए
खेत में जुताई का कार्य करने से लेकर उपले बनाने तक के सभी दृश्य फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में दादी चंद्रो की भूमिका में भूमि पेडनेकर व प्रकाशी तोमर की भूमिका तापसी पन्नू निभा रही हैं।

12 of 13
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर व तापसी पन्नू होली के दृश्यों के दौरान
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू घाघरा, बुशर्ट पहनकर, सिर से चुनरी ओढ़कर जब जनता के बीच पहुंची तो लोगों को भरोसा ही नहीं हुआ कि टीवी पर दिखने वाली दो बड़ी हीरोइनें उनके सामने हैं। ग्रामीण वेशभूषा में सजी दोनों अभिनेत्रियों को देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन

13 of 13
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर व तापसी पन्नू खेत में काम करते हुए - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और टॉयलेट एक प्रेम कथा की हीरोइन भूमि पेडनेकर को जब लोगों ने ट्रैक्टर चलाते, खेत में काम करते, भट्ठे पर काम करते, उपले बनाते देखा तो वे हैरान रह गए। धनपुर में नरेश के खेत में गीत के साथ गन्ने की कटाई व छिलाई का दृश्य कैमरे में कैद किए गए हैं। दोनों अभिनेत्रियां गांव की ठेठ महिलाओं की भूमिका निभा रहीं हैं। 

-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं। हमें फेसबुक पर जरूर बताएं।
 शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें