फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने यूपी के गांव में चलाया ट्रैक्टर, तापसी ने गोबर से बनाए उपले 

Sun, 17 Feb 2019 04:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
bhumi pednekar
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू घाघरा, बुशर्ट पहनकर, सिर से चुनरी ओढ़कर जब जनता के बीच पहुंची तो लोगों को भरोसा ही नहीं हुआ कि टीवी पर दिखने वाली दो बड़ी हीरोइनें उनके सामने हैं। ग्रामीण वेशभूषा में सजी दोनों अभिनेत्रियों को देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। आगे देखें आखिर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार ये अभिनेत्रियां आखिर कहां कर रही हैं ये सब काम: -  

 
विज्ञापन

2 of 11
bhumi pednekar
दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और टॉयलेट एक प्रेम कथा की हीरोइन भूमि पेडनेकर को जब लोगों ने ट्रैक्टर चलाते, खेत में काम करते, भट्ठे पर काम करते, उपले बनाते देखा तो उनके होश उड़ गए। शनिवार को यह नजारा धनपुर और साधु नंगली गांव में रहा। जहां फिल्म ‘सांड की आंख’ की टीम शूटिंग के लिए पहुंची। 
विज्ञापन

3 of 11
meerut news
अनुराग कश्यप के निर्देशन में शूटर दादी चंद्रो तोमर व प्रकाशी तोमर के जीवन पर यह फिल्म बन रही है। इसमें भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू दोनों दादियों का किरदार निभा रही हैं। 

4 of 11
bhumi pednekar-tapsee pannu
पूरी सुरक्षा व्यवस्था और तगड़े सुरक्षा घेरे में फिल्म के गाने गोल्ड-गोल्ड की शूटिंग मेरठ के मवाना में की गई। टीम रामपुर के ईंट के भट्ठे पर भी पहुचीं। उन्होंने दोनों अभिनेत्रियों को देखने, सेल्फी लेने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों द्वारा बनाई गई वीडियो को डिलीट कराया गया। 
विज्ञापन

5 of 11
shooter dadi
स्कूल के बच्चों ने अभिनेत्रियों संग की खेती
मेरठ के साधु नंगली गांव में बालीवुड फिल्म सांड की आंख की शूटिंग हुई। शूटिंग में लिटिल फ्लॉवर पब्लिक स्कूल पांचली के छात्र-छात्राओं ने अभिनय किया। स्कूल की छात्रा वंशिका, शिवानी, प्राची, लक्ष्मी, नंदिनी, कपिल शर्मा ने तापसी पन्नू व भूमि के साथ फावड़े व दराती से ईंख व गेहूं के खेत में काम करते हुए का दृश्य फिल्माया। 
विज्ञापन

6 of 11
shooter dadi
स्कूल के मैनेजर रोहित शर्मा ने बताया कि इस फिल्म में अभिनय के लिए बच्चों में बहुत उत्साह है। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के साथ ही फिल्म में लड़कियों व महिलाओं के सशक्तीकरण, शिक्षा व प्रेरणा पर जोर दिया गया है। स्कूल क ी अध्यक्ष माया देवी ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया। 
विज्ञापन

7 of 11
taapsee pannu
जब भूमि ने की खेत की जुताई
शूटिंग के दौरान भूमि ने ट्रैक्टर से खेत की जुताई की व तापसी पन्नू ने बिटौड़े से उपले निकालते हुए सीन शूट किया। जब भूमि पोती के साथ साइकिल के पीछे बैठकर रेंज में जाती है यह सीन भी शूट किया गया। नहाने का दृश्य शूट हुआ। ड्रॉन से सुरक्षा व्यवस्था देखी जा रही थी। 

8 of 11
prakash jha
अभिनेत्रियों ने ट्रैक्टर चलाकर, ईंट भट्ठे परे काम किया। धनपुर गांव के जंगल में फिल्म के बेबी गोल्ड-गोल्ड गाने की शूटिंग की। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शनिवार को शूटिंग के दौरान खेत में ट्रैक्टर चलाया। फिल्म के अन्य सीन रविवार को धनपुर, रामपुर साधू नंगली, कुनकुरा के जंगल में फिल्माए जाएंगे। 

 

9 of 11
prakash jha
प्रकाश झा पहुंचे जौहड़ी
मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा फिल्म 'सांड की आंख' की शूटिंग के लिए जौहड़ी पहुंचे। फिल्म में वह शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर के जेठ की भूमिका में नजर आएंगे। वह परिवार के सदस्यों से मिले और काफी देर तक परिजनों के साथ बातें कीं। साथ ही चौधरी अटल सिंह ठेकेदार से भी बात की और खेती के विषय में भी जाना। फिल्म 'सांड की आंख' की दूसरे शेड्यूल की शूटिंग 19 फरवरी से आरंभ होगी। 

 

10 of 11
bhumi pednekar
जानकारी के अनुसार फिल्म में गांव धनपुर की सौ साल से भी ज्यादा पुरानी ब्रिटिशकालीन सेठ ओमप्रकाश शर्मा की हवेली भी दिखाई देगी। लखोरी ईंटों से बनी इस हवेली में शूटर दादियों का बचपन फिल्माया जाएगा।
विज्ञापन

11 of 11
haweli
तीन मंजिला कोठी में बीस कमरों के अलावा बरामदा भी है। गौरतलब है कि बॉलीवुड फिल्म सरोज का रिश्ता और जाको राखे साइयां की शूटिंग के लिए भी मवाना के ढिकौली गांव में बनी सौ साल पुरानी हवेली को चुना गया था। निर्देशक अनुराग कश्यप को फिल्म सांड की आंख के लिए भी इसी प्रकार की हवेली की जरूरत थी इसके लिए आस पास के इलाकों की पुरानी इमारतों के फोटो भी मुंबई मंगाए गए थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें