फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Pulwama: चरम पर आक्रोश, बंद रहे बाजार, एक दीपक शहीदों के नाम जलाकर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

Sun, 17 Feb 2019 01:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
pulwama attack
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में जनता का आक्रोश चरम पर है। शनिवार को शहर और देहात में व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध दर्ज कराया। जबकि युवाओं, समाजसेवी, स्वयंसेवी और राजनीतिक संगठनों आदि ने जगह-जगह प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान व आतंकवाद विरोधी नारेबाजी करते हुए पुतले फूंके। मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

2 of 11
pulwama attack
शहर के पॉश आबूलेन के व्यापारियों ने आतंकी हमले के विरोध और शहीदों के अंतिम संस्कार होने तक शोक के चलते अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। आबूलेन बाजार दोपहर तक बंद रहा। इसी तरह शहर सराफा बाजार भी दोपहर तक बंद रहा। यहां के व्यापारियों ने जुलूस निकालते हुए आतंकवाद विरोधी नारे लगाए। शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट भी दोपहर तक बंद रहा। इसके अलावा शहर के अन्य बाजार भी शनिवार को देर से खुले। संयुक्त व्यापार संघ के आह्वान पर व्यापारियों ने शहीदों के अंतिम संस्कार होने तक अपने प्रतिष्ठान लगभग बंद रखे। 
विज्ञापन

3 of 11
pulwama attack
देहात क्षेत्र के कस्बा परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर और रामराज में भी व्यापारियों ने जहां दोपहर तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, वहीं युवाओं ने जुलूस निकालते हुए आतंकवाद विरोधी पुतले फूंके और प्रदर्शन किया। 

 

4 of 11
pulwama attack
व्यापारियों में गुस्सा
शहर सराफा में कारोबारियों ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जताया। जिला स्वर्णकार संघ मेरठ की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सोना चांदी संघ के अध्यक्ष संत कुमार वर्मा, जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष ललित शैल, हरिओम वर्मा, शिवकुमार, गोपाल कृष्ण वर्मा, सरदार सिंह व अमित मौजूद रहे। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के आह्वान पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर सराफा बाजार बंद रहा। अध्यक्ष प्रदीप जैन, महामंत्री विजय आनंद सहित दिनेश रस्तोगी, संजीव माहेश्वरी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

5 of 11
pulwama attack
दीप जलाया
अभिलाषा फाउंडेशन व सद्भावना महिला सेवा समिति की सदस्याओं ने सूरजकुंड पार्क के बाहर दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। ममता गर्ग, डॉ. पूनम गुप्ता, कविता गर्ग, सीमा सिंघल, संगीता सिंघल, करुणा, ममता, संगीता, रुचि सिंघल, ऊषा, वंदना, प्रीति, रेखा, रुपम गुप्ता, नीतू, नेहा, रचना शामिल हुईं। 
विज्ञापन

6 of 11
pulwama attack
व्यापारियों ने रखा शहीदों के लिए उपवास  
पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले से देश में गम और गुस्से की लहर है। संयुक्त व्यापार संघ मेरठ ने हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और बेगमपुल चौराहे पर उपवास रखा। व्यापारियों ने कहा कि अब एक सिर के बदले 10 नहीं 100 सिर आतंकवादियों के लाने होंगे। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मेरठ मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल, हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के प्रधान नवीन अरोड़ा, पूर्व कोषाध्यक्ष सतीश चंद जैन, पूर्व महामंत्री संजय जैन, मंत्री अमन गुप्ता, संदीप रेवड़ी, तरुण गोयल, संगठन मंत्री आशु रस्तोगी, उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, सूरज कुंड व्यापार संघ अध्यक्ष अनुज सिंघल आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

7 of 11
pulwama attack
आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पावली खुर्द में ग्रामीणों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि अब सरकार को आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। पंकज मलिक, राजपाल सिंह, बिजय सिंह, नरेंद्र मलिक, आशीष चौधरी, अनुज सिंघल, दीपांशु अग्रवाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।   

 

8 of 11
pulwama attack
पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले में मारे गए जवानों की शहादत से हर आंख नम है। पूरा देश शोक में डूबा है। हर कोई यही चाहता है कि यह वक्त शांत बैठने का नहीं है। आखिर कब तक हमारे जवान इसी तरह शहीद होते रहेंगे। सरकार को ठोस निर्णय लेना होगा। पुलवामा हमले से सैन्य परिवारों के बच्चे भी गुस्से में हैं। सेना का जज्बा दिल में रखने वाले सैनिकों के बच्चे का भी कहना है कि दुश्मन के इरादों का ध्वस्त होना जरूरी है। यही शहीदों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

 

9 of 11
pulwama attack
‘एक दीपक शहीदों के नाम’ अमर उजाला के आह्वान पर शहर के लोगों ने शाम सात बजे अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर एक-एक मोमबत्ती और दीपक जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। व्यापारियों ने बाजारों और जनता ने कॉलोनियों में एक साथ मोमबत्ती जलाकर घरों के बाहर रखी। 

 

10 of 11
pulwama attack
आबूलेन बाजार में व्यापारी नरेंद्र सिंह, आकाश खन्ना, चरणजीत सिंह, मुन्ना माहेश्वरी, मनीष, चेतन नागपाल, अखिल खन्ना, मंजीत सिंह, चनप्रीत सिंह, तेजबीर सिह, मोहित ढींगरा, भूपिंदर सिंह, राजीव दुआ और शेर सिंह आदि के नेतृत्व में श्रद्धांजली दी।

 
विज्ञापन

11 of 11
pulwama attack
व्यापारियों ने की हमले की कड़ी निंदा, कार्रवाई की मांग
व्यापारी संगठन के बैनर तले कमिश्नरी चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। संयुक्त व्यापार मंडल के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर संगठन के महानगर अध्यक्ष शिवमणी शुक्ला ने युवा कार्यकर्ताओं के साथ कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान का पुतला दहन किया। नीरज पंडित, सुमित रस्तोगी, संजय सिंह रहे। उधर उप्र व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी हमले के खिलाफ कलक्ट्रेट पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदेश अध्यक्ष धीरज गोयल ने हमले की कड़ी निंदा की। दिनेश कोरी, तरुण खटीक, चहन सिंह बालियान रहे। कचहरी पुल व्यापार संघ के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। आशीष चौरासिया, संजय सोनकर, विवेक गुप्ता आदि रहे। वहीं शिव शक्ति मार्केट व्यापार संघ, सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें