फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी यूपी के इस जिले में करेंगे अगली फिल्म की शूटिंग, ये होगा नाम

Sat, 08 Jun 2019 02:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की फिल्म के बाद 'जीरो' के बाद फिल्म 'सांड की आख' की शूटिंग के लिए बागपत को चुना गया। अब एक और बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग के लिए निर्देशक यूपी के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में अच्छी लोकेशन की तलाश कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी अपनी अगली फिल्म को लेकर तैयारियों में जुटे हैं और इन दिनों नवाज अपने पैतृक आवास पर वक्त गुजार रहे हैं। दरअसल नवाज अपनी अगली फिल्म के लिए इसी जगह को चुना है। यानी उनकी अगली फिल्म की शूटिंग मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में होगी। आइए आगे जानते हैं आखिर क्या होगा इस फिल्म का नाम और कैसे तैयारियों में जुटे हैं नवाजुद्दीन सिद्दकी: -


 
विज्ञापन

3 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग वह भी कस्बे के सिने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा बुढ़ाना में शूट किए जाने को लेकर कस्बा तथा देहात के युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। 

 

4 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की शूटिंग को लेकर बॉलीवुड अभिनेता इस फिल्म के निर्माता अपने भाई शमास नवाब सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना आए हुए हैं। शूटिंग हेतु स्थान का चयन करने के लिए फिल्म के निर्माता से भी विचार विमर्श में लगे हुए हैं।

 
विज्ञापन

5 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक साल पहले बोले चूड़ियां नामक फिल्म की शूटिंग अपने पैतृक कस्बा बुढ़ाना व आसपास में करने की घोषणा की थी। उनके एडवोकेट भाई अलमासुद्दीन सिद्दीकी ने शुक्रवार को अपने आवास पर अमर उजाला के साथ वार्ता में बताया कि नवाजुद्दीन घर पर नहीं है। वह सहारनपुर गए हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
बोले चूड़ियां नामक फिल्म की शूटिंग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान के मांड़वा तथा बुढ़ाना व आसपास के क्षेत्र में करने की योजना है। नवाजुद्दीन यहां पर फिल्म की स्क्रीप्ट तैयार करने के लिए भी आए हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
उनके साथ फिल्म के निर्देशक व उनके भाई शमास नवाब सिद्दीकी भी आए हैं। दो दिन से वे लगातार इसी फिल्म को लेकर सहारनपुर जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। और इस फिल्म का नाम है बोले चूड़ियां। पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में नवाज अच्छी लोकेशन की तलाश में लगे हुए हैं।   


 
विज्ञापन

8 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की शूटिंग जुलाई माह में होना बताया गया। इस फिल्म की शूटिंग बुढ़ाना व आसपास होने की सूचना से कस्बा व देहात के युवाओं में जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें