फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक था वो मंजर... गंगा में नाव पलटने से 2 की मौत, 9 लापता, देखें दर्दनाक तस्वीरें

Sun, 26 Aug 2018 12:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 13
बिजनौर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बिजनौर में शुक्रवार को एक बड़ा नाव हादसा हो गया था। गंगा में नाव पलटने से 28 लोग डूब गए थे। इस हादसे में 17 लोगों को बचा लिया गया था। लेकिन नौ लोग अभी तक लापता है। वहीं दो महिलाओं के शव मिलने से गांव में कोहराम मच गया। इस खौफनाक हादसे को जिसने भी देखा उसका कलेजा कांप उठा। देखें दर्दनाक तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 13
बिजनौर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
मंडावर क्षेत्र में नाव पलटने से गंगा में डूबी एक और महिला का शव गंगा किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। महिला को लेकर खूब हंगामा हुआ।
विज्ञापन

3 of 13
बिजनौर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
वहीं एक दरोगा ने कागजी कार्रवाई के लिए परिजनों को काफी देर तक घाट पर ही रोके रखा। परिजन महिला के जिंदा होने का दावा कर रहे थे। वे उसे बाइक पर ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेलीकाप्टर से भी गंगा में डूबे लोगों की तलाश की गई, पर कोई नहीं मिला। एनडीआरएफ की टीम सुबह से ही गंगा को खंगालने में जुटी रही, पर कोई कामयाबी नहीं मिली। नौ लोग अब भी लापता हैं।

4 of 13
बिजनौर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मंडावर क्षेत्र के गांव चाहड़वाला के सामने डेबलगढ़ (राजारामपुर) के गांव वालों से लदी नाव गंगा की बीच धारा में पलट गई थी। हादसे में नाव में सवार सभी 28 लोग बह गए थे। 17 लोग सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिए गए। एक महिला का शव गांव रावली से आगे गंगा से मिल गया था। दस गांव वाले लापता थे।
विज्ञापन

5 of 13
बिजनौर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम तेज बारिश व अंधेरा होने के कारण गंगा में डूबे लोगों की तलाश का काम रोक दिया गया था। जिन परिवारों के लोग लापता थे वे सारी रात चिंतित रहे। दिन निकलते ही वे खुद ही नाव लेकर गंगा में डूबे लोगों की तलाश में निकल पड़े।
विज्ञापन

6 of 13
बिजनौर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सुबह करीब साढ़े दस बजे नरोल्लापुर गुरुद्वारे से आगे गंगा के किनारे डेबलगढ़ निवासी मूलचंद की 46 वर्षीय पत्नी मीना देवी का शव झाड़ी में फंसा मिला। मीना के भतीजे ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

7 of 13
बिजनौर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने दावा किया मीना देवी का सांस चल रहा था। वे उसे बाइक पर जिला अस्पताल ले जाने लगे तो वहां मौजूद एक दरोगा ने पहले कागजी कार्रवाई करने के लिए उन्हें रोक लिया।

8 of 13
बिजनौर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
परिजन गुहार लगाते रहे कि उन्हें जाने दें वरना महिला मर जाएगी। पर दरोगा ने एक नहीं सुनी और मृतका का नाम पता मालूम करने में जुटा रहा। इस दौरान कुछ लोग वहां आ गए।

9 of 13
बिजनौर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दरोगा की इस हरकत पर दरोगा को खरी खोटी सुनाई। तब भतीजा, मीना देवी को बाइक पर लेकर जिला अस्पताल की ओर दौड़ा। जिला अस्पताल में मीना देवी को मृत बता दिया गया।

10 of 13
बिजनौर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब छह बजे से एनडीआरएफ की टीम गंगा में डूबे लोगों को खोजने में जुटी रही, पर कोई कामयाबी नहीं मिली। दो बजे तक यह टीम बैराज से लेकर डेबलगढ़ तक गंगा में डूबे लोगों को खंगालने में जुटी रही। टीम का सबसे ज्यादा फोकस रावली का गंगा इलाका था।

11 of 13
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस इलाके में टीम ने घंटों रावली से बैराज तक गंगा में डूबे लोगों को ढूंढा, पर कुछ नहीं मिला। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शासन की ओर से गंगा में डूबे लोगों को खोजने के लिए हेलीकाप्टर रावली पहुंचा। काफी देर तक हेलीकाप्टर रावली क्षेत्र में गंगा पर मंडराता रहा।

12 of 13
बिजनौर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
आधा घंटे से ज्यादा समय तक हेलीकाप्टर ने गंगा में डूबे लोगों को ढूंढा, पर कोई नहीं मिला। गंगा की मुख्य धारा, छोटी धारा पूरे इलाके पर हेलीकाप्टर का फोकस रहा।
विज्ञापन

13 of 13
बिजनौर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
हेलीकाप्टर के जाने के बाद एनडीआरएफ के गोताखोर गंगा में डूबे लोगों को तलाशने में जुटे रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें