फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों के सामने थी मौत, खौफनाक मंजर को कभी भूल नहीं पाएंगे ये लोग, देखें तस्वीरें

Fri, 13 Mar 2020 03:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में नाव हादसे से बचकर लौटे नौ लोग जिला अस्पताल में भर्ती है। मौत का मंजर याद कर इनकी रूह कांप जाती है।
विज्ञापन
1 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
नाव हादसे से बचकर लौटे नौ लोग जिला अस्पताल में भर्ती है। मौत का मंजर याद कर इनकी रूह कांप जाती है। पीड़ितों ने बताया कि नाव छोटी थी और इसमें सिर्फ पांच लोग बैठ सकते थे। मगर, 14 लोग सवार हो गए। अचानक नाव हिचकोले खाने लगी। जब तक वह संभल पाते, नाव पलट चुकी थी। उनकी आंखों के सामने मौत का अंधेरा छा गया। इसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं। नदी से निकालकर किसी को घर ले जाया गया तो किसी को अस्पताल। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें- 
विज्ञापन

2 of 9
अस्पताल में भर्ती लोगों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में भर्ती कृष्णा देवी का कहना है कि नाव छोटी थी। किनारे पर ही उसने कहा था कि दो चार लोग उतर जाओ, लेकिन कोई नहीं माना। जिद कर सब बैठ गए, इस कारण नाव पलट गई।
विज्ञापन

3 of 9
लापता लोगों की तलाश में लगी टीम - फोटो : अमर उजाला
वरीसा का कहना है कि नाव के हिलना शुरू होते ही लोगों ने एक दूसरे को पकड़ लिया। जब तक कुछ समझते नाव पलट गई। उन्हें चीख सुनाई देने लगीं। उन्हें इसके बाद कुछ याद नहीं। किसी ने यमुना नदी से निकालकर किनारे तक पहुंचा। वह अब भी बेहद घबराए हुए हैं। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि ऐसा हादसा हो सकता है।

4 of 9
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
नाविक हुआ फरार, सोनीपत का रहने वाला
व पलटते ही नाविक फरार हो गया। बताया गया कि नाव अवैध रूप से चल रही थी। उसे चलाने की अनुमति या ठेका नहीं लिया गया था। नाविक सोनीपत का बताया गया है।
विज्ञापन

5 of 9
मामले की जानकारी लेतीं डीएम - फोटो : अमर उजाला
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि नाव में सवार लोगों से जानकारी ली गई है। आरोपी हरियाणा के सोनीपत का बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह तैरकर हरियाणा की तरफ ही गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

6 of 9
मौके पर इकट्ठा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
देरी से पहुंचे अधिकारी, फूले हाथ-पांव
पुराना कस्बे में बागेश्वर मंदिर के पास यमुना नदी में नाव डूबी। हादसे के दो घंटे बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर अफरा तफरी मची थी। पीड़ितों के विषय में किसी को जानकारी नहीं थी। किसी तरह एक घंटे बाद स्थिति नियंत्रण में हुई। रात होने के कारण राहत कार्य शुरू करने में दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

7 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हादसा लगभग पांच बजे हुआ। मगर, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लगभग सात बजे मौके पर पहुंचे। जिला मुख्यालय से दो किमी दूर हुए हादसे में अफसरों के देरी से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी भी जताई। अधिकारी मौके पर पहुंचे तो हाथ पैर फूले हुए थे। किसी के पास कोई सटीक जानकारी नहीं थी। यमुना किनारे खड़े लोगों ने इस बात पर नाराजगी जताई। गोताखोर और लोगों को बचाने में जुटे रहे। हादसे के काफी देर बाद लाइट की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर बुलाई गई, लेकिन पहले ही पीड़ितों को अस्पताल तक ले जाया जा चुका था।

8 of 9
लापता लोगों को तलाशते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
हादसे से बचकर लौटे लोगों से जानकारी ली
डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एडीएम अमित कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर हादसे से बचकर लौटे लोगों से मामले की जानकारी ली। नाव में सवार लोगों के विषय में बातचीत की।
विज्ञापन

9 of 9
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई है। अभी दो लोग लापता है जिनकी तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है। वहीं एसडीएम ने  बताया कि मृतका नसरीन के परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद और अस्पताल में भर्ती लोगों को 43सौ- 43सौ रुपये की मदद दी जाएगी। अभी तक लापता राजेश और मोनी के विषय में सुराग नहीं लग सका है। नसरीन का पोस्टमार्टम कराया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें