फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल भटकाता है मन तो कभी आए नींद, पढ़ने में नहीं लगता दिल, परीक्षाएं नजदीक, कैसे दूर हो मुश्किल

Wed, 05 Feb 2020 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
cbse, cbse result
मैडम बोर्ड परीक्षा आने वाली है, लेकिन पढ़ाई में मन नहीं लगता। पढ़ने की कोशिश करता हूं तो बार बार फोन की याद आती है। मन करता है कि सोशल मीडिया चेक कर लूं। कई बार ध्यान लगाता हूं, लेकिन ध्यान भटकने लगता है। रात हो या दिन जब भी पढ़ने की कोशिश करता हूं मन नहीं लगता। इंग्लिश पढ़ने बैठता हूं तो मन करता है साइंस पढ़ लूं, साइंस पढ़ूं तो मन करता है कि हिस्ट्री पढ़ लूं...
विज्ञापन

2 of 5
छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आने को हैं उसी के साथ छात्रों के  दिल की धड़कने बढ़ने लगी हैं। इतना पढ़ने के बाद भी छात्रों को डर लग रहा है कि पता नहीं पेपर कैसा होगा। वहीं कुछ छात्र-छात्राओं के सामने पढ़ाई में मन नहीं लगने की समस्या आ रही है। सीबीएसई द्वारा छात्रों की मदद के लिए शुरू की गई एग्जाम हेल्पलाइन पर इन दिनों इसी तरह के फोन कॉल आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
स्कूली छात्र - फोटो : PTI
इसमें अधिकांश छात्रों व अभिभावकों की शिकायत सोशल मीडिया है। दूसरी शिकायत दोस्तों के साथ की है। अधिकांश युवा और अभिभावक यही शिकायत कर रहे हैं कि पढ़ते हैं तो मन नहीं लगता। 

 

4 of 5
students - फोटो : अमर उजाला
दोस्ती के कारण होती हैं समस्याएं
सोशल मीडिया, छात्र-छात्राओं में दोस्ती के कारण पढ़ाई में मन नहीं लगने की समस्या सबसे अधिक होती है। सालभर विद्यार्थी दोस्ती के जिस माहौल में वक्त गुजारते हैं वो आदत परीक्षा के समय काफी परेशान करती है। अभिभावक और विद्यार्थी दोनों ही यह शिकायत करते हैं कि पढ़ाई में बच्चे का मन नहीं लग रहा। -डॉ. पूनम देवदत्त, सीबीएसई काउंसलर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परीक्षा देते विद्यार्थी
योग, ध्यान से लगाएं पढ़ाई में मन
  • नियमित सुबह व शाम 15 से 20 मिनट ध्यान अवश्य लगाएं।
  • दिन में एक बार 10 से 15 मिनट के लिए प्राणायाम या कोई एक योगासन करें।
  • हल्का भोजन खाएं, पानी अधिक पिएं।
  • देर रात जगकर पढ़ाई न करें।
  • आपका शरीर सुबह जल्दी उठकर, रात भर जागकर या देर रात पढ़ना जिस आदत की अनुमति दे उसी के अनुसार पढ़ाई करें।
  • पढ़ाई करते समय ध्यान पढ़ने पर केंद्रित करें।
  • पढ़ाई के साथ अपने टाइमटेबल में फोन, दोस्तों से बात करने, सोशल मीडिया चेक करने का समय तय कर लें, इससे परेशानी नहीं होगी।
  • अपना फोन, गैजेट मम्मी-पापा क ो दे दें, या ऑफ कर दें इससे बार बार ध्यान नहीं भटकेगा।
  • अगर दोस्त बहुत फोन कर रहे हैं और आपका मन भटक रहा है तो उनसे बार-बार फोन करने के लिए मना कर दें।
  • पढ़ाई के इन 15 दिनों में सोशल मीडिया से दूर रहें तो अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें