फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी के झगड़े में मौत की भेंट चढ़ी लाड़ली, 14 साल की बेटी को मारते वक्त नहीं कांपा बाप का कलेजा

Wed, 05 Feb 2020 01:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
meerut police, up police, murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सिविल लाइन के प्रगतिनगर में मंगलवार को 14 साल की बेटी को जहर देकर मार डाला। पिता और दादी पर हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस का कहना कि किशोरी का पोस्टमार्टम हुआ है, जिसमें बिसरा सुरक्षित रखा गया है। हत्या के पीछे मकान का विवाद बताया गया। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। तीन दिन से परिवार में विवाद चला आ रहा था और पुलिस तमाशबीन बनी थी। 
विज्ञापन

2 of 7
meerut police, up police, murder - फोटो : अमर उजाला
प्रगतिनगर में सचिन त्यागी अपनी पत्नी अनीता त्यागी, मां ऊषा त्यागी, दो बेटी मनालिक (15), माही (14), दो बेटे कुणाल (13) और ऋषभ (11) के साथ रहता है। सचिन त्यागी मेडिकल स्टोर चलाते हैं। सचिन और उसकी मां ऊषा का अनीता से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते अनीता बच्चों संग अक्सर मायके में रहती थी। बच्चे बड़े हुए तो वह प्रगतिनगर में आकर रहने लगी। सोमवार रात दंपती में फिर से विवाद होना बताया गया। आरोप है कि सचिन और उसकी मां ऊषा ने माही को खाने में जहर दे दिया।
विज्ञापन

3 of 7
meerut police, up police, murder - फोटो : अमर उजाला
रात में सचिन वहां से चला गया। मंगलवार सुबह माही का शव घर में पड़ा मिला। परिजनों ने जहर देने के बाद गला घोंटकर बेटी की मारने का आरोप लगाया है। माही की मौत की खबर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ऊषा को हिरासत में ले लिया। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से बातचीत की। जिसमें परिजनों ने पिता और दादी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला दबाने की पुष्टि नहीं हुई।

4 of 7
meerut police, up police, murder - फोटो : अमर उजाला
तमाशबीन बनी थी पुलिस 
अनीता का अक्सर पति व सास से विवाद होता था। अनीता की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अनीता ने बेटियों की जान का खतरा बताकर सुरक्षा मांगी थी। सोमवार रात भी विवाद हुआ था। पुलिस आई और अनीता व उसकी बड़ी बेटी मनालिक को ले गई थी। कई घंटे उनको थाने में बंद रखा। इसके बाद भी पुलिस ने स्थिति को नहीं भांपा। इससे पहले भी दंपती के झगड़े में पुलिस तमाशबीन बनी रही। नतीजा यह हुआ कि दंपती के विवाद में 14 साल की बेटी माही की हत्या हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाने से जाने के बाद हुई हत्या 
अनीता और उसकी बेटी के थाने से घर जाने के बाद माही की हत्या हुई। हत्या किसने और क्यों की, इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से सुन लेती तो माही की जान न जाती। विवाद के चलते ही माही की हत्या हुई है। मां-बेटी के थाने जाने के बाद माही डिप्रेशन में आ गई थी। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच में लगी है। माही कक्षा 10वीं की छात्रा थी।
विज्ञापन

6 of 7
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चाभी के लिए मार दी बेटी 
पुलिस के मुताबिक, अनीता ने बताया कि माही पर मेडिकल स्टोर की चाभी थी, जिसे सचिन लेने की जिद कर रहा था। माही ने कहा था कि वह मर जाएगी, लेकिन चाभी नहीं देगी। इसे लेकर सोमवार रात काफी झगड़ा हुआ था। सुबह चाभी लेने के लिए बेटी को मार डाला। हालांकि, यह बात अभी पुलिस के गले नहीं उतर रही। सचिन शाम से घर पर नहीं था। अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार को पुलिस इस मामले में गहनता से पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच करने पहुंची पुलिस और लाल घेरे में मृतक किशोरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का बुरा हाल 
अनीता का भाई पुलिस में है। वही बहन और उसके बच्चों की देखरेख करता है। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने बताया कि किशोरी का पोस्टमार्टम हुआ है। जिसमें बिसरा सुरक्षित रखा है। परिवार के लोगों की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। परिजनों के अलग-अलग बयान हैं। पुलिस मामले की सच्चाई जानने के बाद अगली कार्रवाई करेगी। सचिन त्यागी घटनास्थल पर नहीं था। पुलिस उसकी भी जांच करने में लगी है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें