फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: टायर गलाने के दौरान बॉयलर फटा, पता चलते ही मालिकों ने ऑफ किए मोबाइल, फैक्टरी में तड़पते रहे मजदूर

Tue, 27 Feb 2024 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में फैक्टरी में हादसा - फोटो : Amar Ujala
मेरठ के मवाना में फिटकरी गांव के रास्ते पर स्थित टायर गलने वाली फैक्टरी में मंगलवार सुबह 5:30 बजे फैक्टरी का बॉयलर फट गया। इससे वहां काम कर रहे दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि तीन बुरी तरह झुलस गए। करीब एक घंटे तक सभी फैक्टरी में ही पड़े रहे। उसके बाद मौके पर उपलब्ध हुई एंबुलेंस ने झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचा।

घटनास्थल पर डीएम, एसएसपी, एसपी देहात आदि अधिकारी पहुंचे। वहीं हादसे की जानकारी लगते ही फैक्टरी मालिकों अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए। बताया गया कि तकरीबने एक घंटे बाद झुलसे लोगों को मदद मिल सकी।
 
विज्ञापन

2 of 5
फैक्टरी में हादसा - फोटो : Amar Ujala
फिटकरी गांव के रास्ते पर मेरठ निवासी अमित ठाकुर व दीपक जैन ने टायर गलने वाली फैक्टरी लगाई हुई है। यहां टायर को गलाकर तेल, राख, तार अलग किए जाते हैं। फैक्टरी में इंचौली थाना क्षेत्र के किशोरीपुर गांव के करीब एक दर्जन लोग कार्य करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फैक्टरी में हादसे के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : Amar Ujala
मंगलवार सुबह फैक्टरीमें लोग काम पर लगे हुए थे। करीब 5:30 बजे  बॉयलर फट गया, जिसकी चपेट में आए शंकर(27) पुत्र विजयपाल जाटव, प्रवीण(32) पुत्र चतरू जाटव निवासी किशोरीपुर की मौत हो गई, जबकि दिनेश, शैंकी और उसके पिता सोहनपाल बुरी तरह झुलस गए।

4 of 5
मेरठ में हादसा - फोटो : Amar Ujala
मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों के मुताबिक एक घंटे तक वे एंबुलेस, पुलिस को कॉल करते रहे लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। करीब 6:30 बजे एंबुलेस आई। झुसले मजदूरों को गंगानगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
पुलिस मौके पर राहत बचाव कार्य में लगी है। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई है। हालांकि घटना के बाद मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं उठने दिया है। सभी फैक्टरी मालिक को बुलाने की मांग कर रहे हैं। फैक्टरी मालिकों ने मोबाइल स्विच ऑफ किए हुए हैं।

घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी, एसपी देहात, एसडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया। हजारों की संख्या में ग्रामीण फैक्टरी में पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें