फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी की सभा में दिखाए काले झंडे, जमकर चले लात घूंसे, देखें तस्वीरें

Sun, 19 Nov 2017 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
जमकर हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में जमालपुर के ग्राम प्रधान और सपा छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले।
विज्ञापन

2 of 6
सीएम को दिखाए काले झंडे - फोटो : अमर उजाला
गौरव चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री का विरोध सुमित एनकाउंटर को किसानों की झूठी कर्ज माफी के कारण किया गया। गौरव चौधरी के नेतृत्व में करीब एक दर्जन युवाओं ने उस समय सभा में नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाने शुरू किये, जब सभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे संबोधित कर रहे थे।

पढ़ें : सीएम योगी बोले- अपराधी जेल जाएंगे या फिर भेजा जाएगा यमराज के पास
विज्ञापन

3 of 6
जमकर हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
अचानक हुई इस नारेबाजी और काले झंडे दिखाए जाने से मंच से लेकर सभा में मौजूद भीड़ में हलचल मच गयी। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही पुलिस ने गौरव चौधरी और उनके साथियों को पीछे की तरफ धकेलते हुए सभा स्थल से बाहर खदेड़ा। इस दौरान गौरव चौधरी और उनके साथियों की भाजपाइयों ने लात-घूंसे चलाकर जमकर पिटाई की।

4 of 6
जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
वहीं गौरव चौधरी का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें विरोध करने पर आगे से धकेलकर पीछे भीड़ के हवाले कर दिया। जहां से वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे, नहीं तो भाजपा कार्यकर्ता पीट पीट कर उनकी हत्या कर सकते थे।

पढ़ें : CM योगी बोले- पहले अयोध्या को जगमगाया, अब नगर निकायों को जगमगाएंगे
विज्ञापन

5 of 6
जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही गौरव चौधरी ने पिटाई करने वाले युवकों पर सोने की चैन सहित अन्य कीमती सामान लूटने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करता रहूंगा विरोध 

6 of 6
सीएम को दिखाए काले झंडे - फोटो : अमर उजाला
गौरव चौधरी ने कहा कि जब तक सुमित गुर्जर एनकाउंटर की सीबीआई जांच नहीं होती है। तब तक उनका विरोध इसी तरह जारी रहेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें