मेरठ। घंटाघर क्षेत्र में खुले में कटान और मीट की बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासनिक अमला सड़कों पर उतर गया। एफडीए टीम और भारी भरकम फोर्स के साथ बिना लाइसेंस और मानक पूरे ना करने पर चार मीट की दुकानों को सीज कर दिया गया। ढाई घंटे चले अभियान में दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस से नोकझोंक की। यह कार्रवाई ऐसे वक्त हुई जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ दौरे पर आने वाले हैं।
विज्ञापन
2 of 6
एसपी सिटी ने बंद कराईं मीट की दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, चीफ फूड आफिसर सर्वेश मिश्रा, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने भारी पुलिस बल के साथ ये कार्रवाई शुरू की। एसपी सिटी ऑफिस के पास मीट दुकानदार अपनी दुकानों के शटर डालकर भाग गए। उन्होंने पानी डालकर फर्श भी साफ कर दिया। अफसर दुकानों पर पहुंचे और दुकान खुलवाकर देखी तो अंदर बुराहाल था।
पढ़ें : मुख्यमंत्री दौरे से पहले ताबड़तोड़ दबिश, तमंचों की फैक्ट्री पकड़ी
विज्ञापन
कार्रवाई होते ही आने लगे दुकानदार
3 of 6
व्यापारियों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
अफसरों ने जैसे ही बंद दुकानों को सील कराना शुरू किया इनके दुकानदार सामने आ गए। कुछ ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने लाइसेंस के लिए नगर निगम और एफडीए में आवेदन किया हुआ है। हंगामे के बीच एफडीए टीम ने चार दुकानें सील कर दीं।
4 of 6
व्यापारियों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली सहित कुछ लोग दुकानदारों के पक्ष में पहुंचे। सबने लाइसेंस का आवेदन किया हुआ है। विभाग ने नहीं बनाया तो इसमें उनकी क्या गलती है। उन्होंने कुछ दिनों की मोहलत मांगी, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने मना कर दिया। वहीं दुकानों की जांच के दौरान होटल व्यापारी हाजी एजाजुद्दीन ने अपना लाइसेंस दिखाया तो अफसरों ने दूसरे मीट दुकानदारों को इसे दिखाकर कहा देखो ऐसा होता है लाइसेंस।
पढ़ें : हादसा: टूरिस्ट बस में घुसी आई-20, परिवार के 4 सदस्यों सहित पांच की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
अलकरीम होटल से मिले घरेलू गैस सिलेंडर, मीट का नमूना भी लिया
5 of 6
बंद कराईं मीट की दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार अल करीम होटल में 52 घरेलू गैस सिलेंडर मिले। टीम ने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को बुलाकर इन्हें कब्जे में ले लिया।
व्यापारियों को समझाते एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस बात की जांच होगी कि ये सिलेंडर किस एजेंसी के हैं। इस तरह होटल में कैसे पहुंचे। इनमें फर्जी कनेक्शनों का खेल तो नही है। इनकी जांच होगी। होटल से मटन ग्रेवी का नमूना भी एफडीए टीम ने लिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें